संबंधित खबरें
मां-बाप से 'बिछड़' गया बच्चा…आम्रपाली एक्सप्रेस से सोनीपत उतरे मां-बाप, ट्रेन में छूट गया 13 साल का बच्चा, उसके बाद जो हुआ..!!
विश्वविद्यालयों के पात्र अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने के लिए हुकटा ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मंत्री बोले- हमारी सरकार पर आप विश्वास बनाए रखें
एचएयू में छात्र न्याय महापंचायत में लिया बड़ा फैसला, आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में पहुंचे कई नेता, राकेश टिकैत ने दी चेतावनी- पुलिस ने बच्चों को हाथ भी लगाया तो…!!
अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो युवकों को दर्दनाक मौत, कार में लगी आग, दोनों दोस्त ज़िंदा जले, काम खत्म करके अपनी जगुआर कार से घर लौट रहे थे युवक
मानसून में बरतें ख़ास सावधियां, डॉ जयश्री मलिक ने बताया नमी और गंदगी के कारण बढ़ जाता बैक्टीरिया, वायरस व फंगल इन्फेक्शन का रिस्क
सांसद सैलजा ने हरियाणा में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर जताई गंभीर चिंता, कहा-अपराधियों का 'मनोबल' चरम पर, खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा आमजन
India News (इंडिया न्यूज), Black History Of Congress : आपातकाल की विभिषिका को बताने के लिए 25 जून, बुधवार को भाजपा सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। भाजपा ने जिला अनुसार होने वाले कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल में और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली पंचकूला में कांग्रेस द्वारा लगाए आपातकाल की खौफनाक यादों को लेकर कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल फरीदाबाद में, राव इंद्रजीत सिंह गुरुग्राम में, सांसद, मंत्री और संगठन के नेता अलग-अलग जिलों में जाकर कांग्रेस के काले इतिहास की जानकारी देंगे। Black History Of Congress
Mohan Lal Badoli
अंबाला में असीम गोयल, राम अवतार सिंघल, रवि बतान, यमुनानगर में मंत्री महिपाल ढांडा, कुलभूषण गोयल, दशरथ सिंह चौहान, कुरूक्षेत्र में प्रो. एसपी सिंह बघेल, जवाहर सैनी आपातकाल पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगे।
इसी तरह कैथल जिला में मंत्री अरविंद शर्मा, मदन गोयल, रेणू डाबला, पानीपत में कंवरपाल गुर्जर, जसबीर दोदवा, सोनीपत में मंत्री विपुल गोयल, सतीश नांदल, गोहाना में रामचंद्र जांगड़ा, समय सिंह भाटी, जींद में डा. कृष्ण मिड्डा, ललीत बतरा, रोहतक में डा. कमल गुप्ता, गुलशन भाटिया, झज्जर में मंत्री कृष्णलाल पंवार, वीर कुमार यादव और कैप्टन भुपेंद्र सिंह मुख्य वक्ता होंगे। Black History Of Congress
डबवाली में होने वाले कार्यक्रम में मंत्री कृष्ण बेदी, निताशा सिहाग, सिरसा में मंत्री रणबीर गंगवा, अशोक गुर्जर, हांसी में राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, सुनीता दांगी, हिसार में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, मुकेश गौड़, फतेहाबाद में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, दीपक शर्मा, भिवानी में मनीष ग्रोवर, दयाराम यादव, दादरी में प्रदीप जैन, सुरेंद्र आर्य, रेवाड़ी में रामबिलास शर्मा, अमरपाल राणा, महेंद्रगढ़ में सुनील ग्रोवर, अभिमन्यु यादव आपातकाल की विभिषिका के बारे में लोगों और कार्यकर्ताओं को बताएंगे। Black History Of Congress
गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, गार्गी कक्कड़, गुरुग्राम ग्रामीण में प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, गोविंद भारद्वाज, नागेन्द्र शर्मा मुख्य वक्ता होंगे। इसी तरह नूंह में मंत्री राजेश नागर, चरण सिंह तेवतिया, पलवल में मंत्री गौरव गौतम, गोपाल शर्मा, बल्लभगढ़ में रेखा शर्मा, रवि भूषण खत्री और फरीदाबाद जिला में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और दीपक मंगला मुख्य वक्ता रहेंगे। Black History Of Congress
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा बुधवार को प्रदेश में आपातकाल को लेकर गोष्ठियां होंगी और प्रदर्शनी लगाकर लोगों को कांग्रेस के काले इतिहास के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली समेत तमाम भाजपा नेता कार्यक्रमों में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में लोकतंत्र सेनानी लोगों से संवाद कर कांग्रेस के अत्याचारों के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे। Black History Of Congress
एचएयू में छात्र न्याय महापंचायत में लिया बड़ा फैसला, आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में पहुंचे कई नेता, राकेश टिकैत ने दी चेतावनी- पुलिस ने बच्चों को हाथ भी लगाया तो…!!