इन SUVs के दीवाने हुए लोग, हो रही बंपर सेल, Maruti को भी दी मात – AajTak

Feedback
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति सुजुकी का दबदबा है. लेकिन टाटा मोटर्स अपने कदम मजबूत कर रही है. खासकर एसयूवी सेगमेंट में कंपनी की परफॉर्मेंस बेहतरीन है. टाटा मोटर्स भले ही टॉप सेलिंग कार ब्रांड अभी ना बन पाया हो, लेकिन कंपनी की कार टॉप सेलिंग जरूर बन गई . 
जून 2026 में टाटा मोटर्स की पंच भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. यानी सबसे ज्यादा लोगों ने इस महीने टाटा पंच को खरीदा है. कंपनी ने जून 2026 में इस कार की 21,006 यूनिट्स को बेचा है. वहीं टाटा नेक्सन दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. 
टाटा नेक्सन की 18,335 यूनिट्स जून में बिकी हैं. टाटा की ये दोनों कारें सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवीज की लिस्ट में भी टॉप पर हैं. पंच (Punch) ने मारुति सुजुकी डिजायर को पीछे करते हुए टॉप स्पॉट हासिल किया है, जो पिछले कई महीनों में शीर्ष पर बनी हुई थी.
पंच और नेक्सन के बाद मारुति सुजुकी डिजायर सबसे ज्यादा बिकने वाली तीसरी कार है. जून 2026 में कंपनी ने इसकी 17,899 यूनिट्स को बेचा है. वहीं अर्टिगा चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार और टॉप सेलिंग एमपीवी है. जून में कंपनी ने इस कार की 16,111 यूनिट्स को बेचा है. 
यह भी पढ़ें: TATA ने दी महिंद्रा-हुंडई को पटखनी! देखें किसने बेची कितनी कारें
स्विफ्ट की 15,215 यूनिट्स जून में बिकी हैं. महिंद्रा स्कॉर्पियो मिडसाइज सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है, जिसकी 14,097 यूनिट्स बिकी हैं. फ्रॉन्क्स इस बार काफी पीछे हो गई है. मारुति की ये कार 8वें पायदान पर पहुंच गई है. जून में इस कार की 13,135 यूनिट्स बिकी हैं. 
मारुति सुजुकी बलेनो की जून में 12,488 यूनिट्स बिकी हैं. ये टॉप सेलिंग कारों की लिस्ट में 9वें पायदान पर है. वहीं हुंडई वेन्यू की 10,776 यूनिट्स जून में बिकी हैं और ये लिस्ट की 10वीं कार है. हुंडई क्रेटा इस बार लिस्ट से बाहर है, जो कम से कम टॉप-10 में तो होती ही थी.  
यह भी पढ़ें: Tata Sierra 4×4 की एंट्री, इतने रुपये में खरीद पाएंगे आप
वहीं टॉप सेलिंग एसयूवीज की बात करें, तो पंच, नेक्सन, स्कॉर्पियो, फ्रॉन्क्स और हुंडई वेन्यू टॉप 5 कारें हैं. इसके अलावा महिंद्रा 3एक्सओ की 10,063 यूनिट्स, मारुति सुजुकी विक्टोरिस की 10,035 यूनिट्स, ब्रेजा की 9939 यूनिट्स, सेल्टॉस की 9654 यूनिट्स और महिंद्रा 7एक्सओ की 9,244 यूनिट्स जून में बिकी हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News