Aaj Ki Taza Khabar Live: सभी चुनाव नियमों के तहत होते हैं…, इलेक्शन कमीशन का राहुल गांधी को जवाब – Zee News

Breaking News in Hindi Live​: ब्रेकिंग न्यूज से लेकर देश दुनिया की हर खबर; बिजनेस, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें Zee News Hindi के साथ.  
Trending Photos
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 24 June 2025 Live: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर की घोषणा की है. दोनों देशों के बीच पिछले 12 दिनों से युद्ध चल रहा था. वहीं ईरान ने अमेरिका के उसके 3 परमाणु ठिकानों पर हमले का जवाब देते हुए कतर स्थित अमेरिका के एयर बेस पर हमला किया है. भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले विकेटकीपर भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. दिल्ली में आज मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य में बारिश की चेतावनी दी है. IMD की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. इरा में राजधानी बगदाद के पास सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला हुआ है. हमले को लेकर तेज विस्फोट की आवाजें सुनी गईं. NSA अजीत डोभाल आज SCO बैठक के लिए चीन जा सकते हैं. वहीं कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया 3 दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचने वाले हैं. भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी का निधन हो गया है. 

 

चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब 
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से धांधली के आरोपों पर कहा कहा कि चुनाव आयोग की ओर से सभी चुनाव संसद द्वारा पारित कानूनों और नियमों के अनुसार ही कराए जाते हैं. आयोग ने कहा,’अगर आपके पास अभी भी कोई मुद्दा है तो आप हमें लिख सकते हैं और हम आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए भी तैयार हैं.’  
युद्ध विराम जल्द से जल्द लागू हो और ये बना रहे: उमर अबदुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इजरायल-ईरान युद्धविराम की घोषणा पर कहा,’ युद्ध विराम जितनी जल्दी हो उतना अच्छा है. 11 दिन हो गए हैं. इन 11 दिनों में बेहद तबाही हुई है. हम चाहते हैं कि ये युद्ध विराम जल्द से जल्द लागू हो और ये बना रहे. हमारे लिए चिंता का एक बड़ा कारण यह था कि हमारे छात्रों को वापस लाना था. एयर स्पेस बंद होने के कारण बीच-बीच में फ्लाइटों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन आज हम उम्मीद कर रहे हैं कि आज छात्रों का एक बड़ा जत्था वापस आ जाएगा और शायद उसके बाद निकासी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.’  
#WATCH गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा इजरायल-ईरान युद्धविराम की घोषणा पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, “युद्ध विराम जितनी जल्दी हो, उतना अच्छा है। 11 दिन हो गए हैं। इन 11 दिनों में बहुत तबाही हुई है। हम चाहते हैं कि ये युद्ध विराम… pic.twitter.com/DFnRzQ8rYp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2025
अमित शाह ने की बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की अध्यक्षता की. 
#WATCH वाराणसी (उत्तर प्रदेश): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/9IL9RIDbWv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2025
महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालत
महाराष्ट्र के नासिक में गोदावरी नदी के उफान पर आने से शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. कई ऐतिहासिक मंदिर और घाट जलमग्न हो गए हैं. 
‘भारतीयों का खून बहाने वालों के लिए…’ 
पीएम मोदी ने कहा,’ दुनिया ने हाल ही में ये भी देखा है कि भारत का सामर्थ्य क्या है. ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की कठोर नीति को दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया है. हमने दिखा दिया है कि भारतीयों का खून बहाने वालों के लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं है. आज का भारत देशहित में जो भी सही है उसके हिसाब से कदम उठाता है.’  
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “…दुनिया ने हाल ही में ये भी देखा है कि भारत का सामर्थ्य क्या है। ऑपरेशन सिन्दूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की कठोर नीति को दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया है। हमने दिखा दिया है कि भारतीयों का खून बहाने वालों के लिए कोई भी ठिकाना… pic.twitter.com/w4sjzimR0t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2025
सृजन घोटाले के आरोपियों को SC ने दी जमानत 
बिहार के 1000 करोड़ के सृजन घोटाले में आरोपी रजनी प्रिया और दो अन्य आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. SC ने कहा कि आरोपी लंबे समय से जेल में है और अभी तक ट्रायल शुरू नहीं हुआ है.  कोर्ट ने आरोपियों को 7 दिनों में ट्रायल कोर्ट के सामने पेश करने का आदेश दिया है. जमानत की शर्तें ट्रायल कोर्ट तय करेगा. 
SSP आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से मिले सचिन पायलट 
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने नक्सल प्रभावित इलाके में IED विस्फोट में शहीद हुए SSP आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से मुलाकात की. 
#WATCH रायपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने नक्सल प्रभावित इलाके में IED विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से मुलाकात की। pic.twitter.com/ExE2M5vh5J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2025
पीएम ने किया शताब्दी समारोह का उद्घाटन
पीएम मोदी ने दिल्ली में भारत के 2 महान अध्यात्मिक और नैतिक नेताओं श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक बातचीत के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया.  
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के दो महानतम आध्यात्मिक और नैतिक नेताओं श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक बातचीत के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/yZ3DneTHig
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2025
 
 
ट्रंप का ट्वीट 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायल-ईरान युद्ध पर ट्वीट करते हुए लिखा,’ युद्धविराम अब प्रभावी है. कृपया इसका उल्लंघन न करें.’ 
#IsraelIranConflict | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट करते हुए लिखा: “युद्धविराम अब प्रभावी है। कृपया इसका उल्लंघन न करें…” pic.twitter.com/JVDekZiPp7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2025
 
 
इजरायल-ईरान पर बोले संजय राउत 
शिवसेना ( UBT) के सांसद संजय राउत ने इजरायल-ईरान विवाद पर कहा,’ ईरान ने दिखा दिया है कि एक राष्ट्र का स्वाभिमान और साहस क्या होता है. ईरान एक ऐसा देश है जो हमेशा भारत के साथ खड़ा रहा है, जब भी हमें किसी परेशानी का सामना करना पड़ा. चाहे कश्मीर का मामला हो या पाकिस्तान का ईरान हमेशा भारत के साथ खड़ा रहा है. हमें ईरान से सीखना चाहिए. देश ने कभी किसी के सामने घुटने नहीं टेके हैं.’ 
#WATCH मुंबई (महाराष्ट्र): शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, “ईरान ने दिखाया है कि एक राष्ट्र का स्वाभिमान और साहस क्या होता है, ईरान एक ऐसा देश है जो हमेशा भारत के साथ खड़ा रहा है जब भी हम किसी मुसीबत में फंसे हैं। चाहे कश्मीर का मामला हो या पाकिस्तान का, ईरान ने हमेशा भारत… pic.twitter.com/MG3UHs3ZR9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2025
पेड़ गिरने से 3 लोग घायल 
मुंबई के भांडुप इलाके में घर पर बड़ा पेड़ गिरने से 3 लोग घायल हो गए. घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है. 
 
ईरान के हमलों से इजरायली नागरिको की मौत 
ईरान की तरफ इजरायल में आज किए गए मिसाइल हमलों में 3 इजरायली नागरिकों की मौत हुई है.  
ईरान से लौटे भारतीय नागरिक 
ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से 292 भारतीय नागरिकों को लेकर एक भारतीय विमान नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा. 
#WATCH दिल्ली: ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से 292 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विमान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। #OperationSindhu pic.twitter.com/TO2CHrEqJ2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2025
जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा 
जम्मू-कश्मीर के राजौरी-जम्मू NH144 पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. टेम्पो ट्रेवलर की ओर से हुई इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है. घायलों का इलाज चल रहा है.  
#WATCH जम्मू-कश्मीर: राजौरी-जम्मू एनएच 144 पर चिंगस में एक टेम्पो ट्रैवलर से हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, 7 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए राजौरी के जीएमसी अस्पताल लाया गया है। pic.twitter.com/J83znCoxdL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2025
 
अमित शाह आज करेंगे बड़ी बैठक 
गृह मंत्री अमित शाह आज वाराणसी में 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में 4 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के साथ कई सरकारी अधिकारी भी शामिल होंगे.
#WATCH | Uttar Pradesh | Union Home Minister Amit Shah to chair the 25th Central Zonal Council meeting in Varanasi, attended by Chief Ministers of Uttar Pradesh, Uttarakhand, Madhya Pradesh and Chhattisgarh, as well as other government officials
Visuals from outside the hotel… pic.twitter.com/YeYFX1k4kD
— ANI (@ANI) June 24, 2025
चीन जा सकते हैं अजीत डोभाल 
NSA अजीत डोभाल आज शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के लिए चीन जा सकते हैं. 
 
पूर्व भारतीय स्पिनर की मौत 
भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी का निधन हो गया है. BCCI ने ट्वीट कर जानकारी दी उनका लंदन में निधन हुआ है. 
“The BCCI mourns the sad demise of former India spinner, Dilip Doshi, who has unfortunately passed away in London. May his soul rest in peace”, tweets BCCI pic.twitter.com/Z7cXzbBI7R
— ANI (@ANI) June 23, 2025
 
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News