ईरान और अमेरिका के बीच में शांति वार्ता करवाने का दम भरने वाले पाकिस्तान को सच्चाई का सामना करना पड़ा है। सिंगापुर में आयोजित एक इंटरनेशनल कार्यक्रम में वहां के पूर्व विदेश सचिव बिलहारी कौसिकिन से जब इस बारे में पूछा गया कि तो उन्होंने इस्लामाबाद के ऊपर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, इसलिए दुनिया उसको तबाह नहीं होने देना चाहती। ऐसा नहीं होता, तो किसी को भी फर्क नहीं पड़ता। दूसरी तरफ, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंची महबूबा मुफ्ती जनाजे के सामने फूट-फूटकर रो पड़ीं उनका यह वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सिंगापुर के पूर्व राजदूत बिलहारी कौशिकिन ने कहा कि पाकिस्तान अभी अमेरिका और ईरान के बीच में शांति वार्ता करवाने के बाद कूटनीतिक जीत हासिल करने का दावा कर रहा है। लेकिन इससे पाकिस्तानी जनता का पेट नहीं भरता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जो हमेशा नाकामी की कगार पर खड़ा हुआ है। अगर इसके पास परमाणु हथियार नहीं होते, तो दुनिया को इसकी परवाह भी नहीं होती। इतना ही नहीं सिंगापुर के पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान के राजनीतिक तंत्र की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि वह पूरी तरह से समय की बर्बादी करते हैं। असली ताकत सेना के पास है और वही देश को पीछे करने पर तुली हुई है। पढ़ें पूरी खबर…
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती इस समय ईरान यात्रा पर गई हुई हैं। शुक्रवार को उन्होंने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद भी मौजूद थे। वहां खामेनेई को श्रद्धांजलि देते हुए मुफ्ती खुद को रोक नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। बता दें, खामेनेई केवल ईरान के ही सुप्रीम लीडर नहीं थे, बल्कि वह पूरी दुनिया में रहने वाले शिया समुदाय के सबसे बड़े धार्मिक नेता भी थे। पढ़ें पूरी खबर…
अयोध्या के श्री राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी अविनाश शुक्ला ने कबूल किया है कि चढ़ावे की चोरी का पैसा 14 कोसी मार्ग पर होता था। यहीं पर सभी आरोपी आते थे और अपना-अपना हिस्सा लेकर जाते थे। इस कबूलनामे के बाद पुलिस पूरा घटनाक्रम समझने के लिए अविनाश को घटनास्थल पर लेकर गई थी। बता दें, इस मामले में पुलिस ने अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, मनीष कुमार यादव,करुणेश पांडेय और राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव को गिरफ्तार किया है। सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर…
विपक्षी दलों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश सूर्यकांत को एक पत्र लिखकर लोकतंत्र की रक्षा करने की गुहार लगाई है। जस्टिस सूर्यकांत को भेजे गए पत्र को विपक्षी दलों ने शुक्रवार को जारी किया। इसमें आरोप लगाया गया कि चुनावी प्रक्रिया में हेर-फेर की जा रही है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर न्यायपालिका ऐसी चिंताओं पर कोई कदम नहीं उठाती है, तो लोकतंत्र पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगा। बता दें, 28 जून को करीब 23 विपक्षी दलों ने यह पत्र लिखा था। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
भारत सरकार लगातार सेना को मजबूत करने के लिए रक्षा क्षेत्र में निवेश कर रही है। शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि सरकार ने सशस्त्र बलों की मारक क्षमता को बढ़ाने के लिए 52 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी दे दी है। इस सौदे में सेना को आत्मघाती ड्रोन्स, इलेक्ट्रोनिक वारफेयर सिस्टम, एंटी टैंक मिसाइल, हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल और जेट बेस्ड आत्मघाती ड्रोन समेत कई अन्य हथियार मिलेंगें। शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई डीएसी की बैठक के दौरान इन सौदों को मंजूरी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play