Hapur News: केमिकल फैक्ट्री में हुआ गैस रिसाव, आठ कामगार बेहोश | News Track in Hindi – Newstrack

केमिकल फैक्ट्री में हुआ गैस रिसाव, आठ कामगार बेहोश (Photo- Newstrack)

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में सफाई कार्य के लिए केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार देर सांय को रिसाव हो गया। जिससे आठ कामगार बेहोश हो गए। उनको प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर गंभीर हालत के चलते एक कामगार को मेडिकल कालेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अन्य चार का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि तीन को छुट्टी दे दी गई है।
मसूरी गुलावठी रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में घरेलू साफ-सफाई के लिए फिनाइल व केमिकल बनाए बनाने फैक्ट्री है। यहां पर फेज-वन में स्थित जी-165 की एनआर इंडस्ट्रीज में मंगलवार देर सांय केमिकल का निर्माण किया जा रहा था। इसके निर्माण में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का उपयोग किया जाता है। जब कामगार पाइप के माध्यम से हाइड्रोक्लोरिक एसिड को टंकी में भर रहे थे, वह तभी पाइप से लीक कर गया। एक्सपर्ट के अनुसार इससे हाइड्रोक्लोरिक एसिड एवं ऑक्सीजन का संपर्क होने से बनी गैस हवा में फैल गई। उससे कामगार बेहोश होने गिरने आरंभ हो गए। इससे फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के अन्य कामगारों ने जैसे-तैसे एसिड के रिसाव को बंद किया और पुलिस काे सूचना दी। पुलिस और आसपास की फैक्ट्री के कामगारों ने बेहोश कर्मचारियों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर तीन कामगारों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि सुरेंद्र , मदनपाल और समय सिंह का उपचार चल रहा है। वहीं गंभीर हालत के चलते सुमित चौहान को रामा मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
लापरवाही आई सामने –
गैस का रिसाव होने पर फैक्ट्री में बड़ी लापरवाही सामने आई। वहां पर न तो तत्काल बचाव के उपकरण थे और न ही प्राथमिक उपचार के लिए औषधि ही थीं। यहां तक की फैँक्ट्री का सायरन भी काम नहीं कर रहा था। फैक्ट्री के मालिक दिल्ली के रहने वाले अनुज मेहरोत्रा ने बताया कि यह कोई गंभीर मामला नहीं है। हाईड्रोक्लोरिक एसिड और आक्सीजन के संपर्क से क्लोरीन बन जाती है। जिससे कुछ देर के लिए व्यक्ति बेहोश हो जाता है। इसमें फैक्ट्री के स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई है।
फैक्ट्री के अंदर गैस का रिसाव हुआ था। जिसके चलते कुछ कामगार मूर्छित हो गए थे। सभी को प्राथमिक उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को अग्निशमन विभाग की टीम फैक्ट्री में सुरक्षा उपायों का निरीक्षण करेगी।
– देवेंद्र सिंह बिष्ट – थाना प्रभारी धौलाना।

This Quiz helps us to increase our knowledge

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News