—विज्ञापन—
Aaj Ki Taaza Khabar 25 June 2025 News LIVE Updates: आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर के बाद भी हालात काफी नाजुक हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से इस सीजफायर को लेकर काफी दावे किए जा रहे हैं। वहीं, भारत में अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA काफी एक्टिव हो गई है. DGCA ने बताया कि अब दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के एयरपोर्ट्स पर खास निगरानी रखी जाएगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आज सुबह 11:00 बजे से केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल आज कुछ अहम फैसले ले सकती है। इस कैबिनेट बैठक में ‘संविधान हत्या दिवस’ पर भी चर्चा होने की संभावना है। सरकारी विभागों और सशस्त्र बलों को स्पेक्ट्रम यूसेज चार्ज पर लेट फीस से राहत मिलने की भी संभावना है। सरकारी विभागों/संगठनों/सशस्त्र बलों के लिए स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क पर लेट फीस माफ की जा सकती है। पुणे मेट्रो के दूसरे चरण को मंजूरी मिलने की भी संभावना है। आलू अनुसंधान केंद्र की स्थापना पर विचार होगा।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के सिल्लोड रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, संभाजीनगर के 5 दोस्त रात को फुलंबरी में एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद लौटते समय ये हादसा हुआ। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी युवकों की उम्र 15 से 18 साल के बीच की है।
भारत के आपातकाल को आज 50 साल पूरे गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि आज भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक, आपातकाल लागू होने के पचास साल पूरे हो गए हैं। भारत के लोग इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाते हैं।
PM Narendra Modi tweets, "Today marks fifty years since one of the darkest chapters in India’s democratic history, the imposition of the Emergency. The people of India mark this day as Samvidhan Hatya Diwas. On this day, the values enshrined in the Indian Constitution were set… pic.twitter.com/uw43omZeAS
— ANI (@ANI) June 25, 2025

यूक्रेन और रूस युद्ध को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। इस दौरान रूस ने दावा किया है कि रातभर चले हवाई हमलों में रूस ने 40 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के आलम मार्केट में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम द्वारा बुलडोजर अभियान चलाया गया। इस पर कानपुर नगर निगम के अधिकारी आरएल कुशवाह ने कहा कि इसी रोड पर यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और नगर निगम की टीम यहां मौजूद है। लोगों को पहले भी सूचित किया गया था।
#watch | Kanpur, Uttar Pradesh | A demolition drive was conducted by the Municipal Corporation to remove the illegal encroachments in the Alam Market of Kanpur city. (24/06) pic.twitter.com/PfMb5uN0QQ
— ANI (@ANI) June 24, 2025
#watch | Kanpur, Uttar Pradesh | A demolition drive was conducted by the Municipal Corporation to remove the illegal encroachments in the Alam Market of Kanpur city. (24/06) pic.twitter.com/PfMb5uN0QQ
भारत में साल 1975 में आपातकाल लगा था, जिसे आज 50 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में भाजपा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘संविधान हत्या दिवस’ के पोस्टर लगाए हैं।
#watch | Delhi | Posters put up in the national capital as the BJP to observe 50 years of the imposition of Emergency as 'Samvidhan Hatya Diwas' 2025.Visuals from Teen Murti Marg pic.twitter.com/vwsUH0gJdN
— ANI (@ANI) June 25, 2025
#watch | Delhi | Posters put up in the national capital as the BJP to observe 50 years of the imposition of Emergency as 'Samvidhan Hatya Diwas' 2025.Visuals from Teen Murti Marg pic.twitter.com/vwsUH0gJdN
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा टॉप न्यूज़, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in