Feedback
उत्तर प्रदेश में लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र स्थित अघेहिया गांव में एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई. देर रात सोते समय टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आकर 85 साल के रमाशंकर दीक्षित और उनकी पत्नी सरला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच गया.
बिजली की सप्लाई में गड़बड़ी के कारण आया करंट
जानकारी के अनुसार, देर रात बिजली की सप्लाई में गड़बड़ी के कारण पंखे में करंट आ गया. सोते हुए बुजुर्ग का हाथ टेबल फैन से टकरा गया थे जिसमें पहले से करंट था.रमाशंकर के साथ उसके टच में आकर उनकी पत्नी भी करंट की चपेट में आ गईं. दोनों ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया. सुबह जब परिजनों ने उन्हें आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं मिला. कमरे में जाकर देखा तो दोनों मृत अवस्था में पड़े थे.
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए बुजुर्ग कपल के शव
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और बिजली विभाग को भी सूचित कर दिया गया है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू