भास्कर अपडेट्स: लालू यादव 13वीं बार RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, 5 जुलाई को होगी ताजपोशी – Dainik Bhaskar

लालू प्रसाद यादव 13वीं बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। 5 जुलाई को लालू यादव की राजद के अध्यक्ष पद पर ताजपोशी होगी। इस पद के लिए सिर्फ लालू प्रसाद यादव ने ही नामांकन दाखिल किया था। पटना में मंगलवार को RJD के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वी ने लालू के चुने जाने का ऐलान किया।
जम्मू में चोर को जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया
जम्मू में पुलिस ने एक चोर को जूते की माला पहनाई और उसे शहर में घुमाया। कुछ देर के लिए चोर को पुलिस की गाड़ी के बोनट पर भी बिठाया। बख्शी नगर पुलिस स्टेशन के SHO के मुताबिक आरोपी एक गैंग का सदस्य है।कुछ दिन पहले इसने 40 हजार रूपए की लूट को अंजाम दिया था। आरोपी ने पीड़ित पर चाकू से हमला भी किया था।
हिमाचल प्रदेश, गुजरात हाईकोर्ट और राजकोट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
हिमाचल हाईकोर्ट को 15 दिन के भीतर दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कोर्ट को यह धमकी ईमेल से मिली। शिमला पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड की भी मदद ली जा रही है।
उधर, गुजरात हाईकोर्ट और राजकोट कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हाईकोर्ट के मेन गेट को बंद कर तलाशी शुरू कर दी गई है। दोनों जगह पुलिस और बम निरोधक दस्ते पहुंच गए हैं। सर्चिंग की जा रही है।
मुंबई-गोवा हाईवे पर एक्सीडेंट में ड्राइवर की मौत, 3 यात्री घायल
मुंबई-गोवा हाईवे पर सोमवार रात को कार दुर्घटना में ड्राइवर की मौत हो गई। तीन यात्री घायल हुए हैं। हादसा रायगढ़ के कोलाड गांव के निकट खंब में हुआ।
शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर का कार पर कंट्रोल खो देने की वजह से एक्सीडेंट हुआ। स्थानीय बचाव दल ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
भारतीय सेना खरीदेगी नागास्त्र-1, हाई प्रिसिजन टारगेटिंग सिस्टम, 2 मीटर तक करेगी सटीक वार
भारतीय सेना ने सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) से 450 नागास्त्र-1आर लॉयटरिंग म्यूनिशन खरीदने का ऑर्डर दिया है। यह सिस्टम पूरी तरह से री-यूजेबल लॉन्चर के साथ आता है और इसकी लागत भी कम है। इसमें 360 डिग्री जिंबल कैमरा लगा है, जिसमें नाइट ऑपरेशन के लिए थर्मल कैमरा लगाने का विकल्प भी है।
इस सिस्टम में वीडियो और टेलीमेट्री कम्युनिकेशन के लिए प्राइवेट एन्क्रिप्शन है और यह हाई प्रिसिजन टारगेटिंग सिस्टम से लैस है, जिसकी सटीकता 2 मीटर तक है। इसमें 80% से ज्यादा स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। इसकी टेस्टिंग लद्दाख और उत्तर प्रदेश के झांसी के पास बबीना में की जा चुकी है।
भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी का लंदन में 77 साल की उम्र में निधन; दिल की बीमारी से जूझ रहे थे
भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर दिलीप दोशी का सोमवार को लंदन में 77 साल की उम्र में निधन हो गया। दिलीप दिल की बीमारियों से जूझ रहे थे। वे कई दशक से लंदन में रह रहे थे। बाएं हाथ के गेंदबाज रहे दोशी ने 33 मैचों में 114 टेस्ट विकेट लिए, जिसमें 6 बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है।
सांसद सीट पर लगे टैबलेट से अटेंडेंस लगा सकेंगे
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि अब सांसद संसद भवन में अपनी तय सीट पर लगे टैबलेट के जरिए उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे। यह सुविधा जल्द शुरू की जाएगी। इससे वे उस दिन की कार्यसूची और संसदीय दस्तावेज भी देख सकेंगे। फिलहाल सांसद लोकसभा या राज्यसभा की लॉबी में रखे रजिस्टर में साइन करके उपस्थिति दर्ज करते हैं।
मिजोरम, गोवा के बाद त्रिपुरा बना तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य
त्रिपुरा देश का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अगरतला में एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। इससे पहले, मिजोरम व गोवा ने राष्ट्रीय स्तर पर तय किए गए 95% साक्षरता मानक को पार किया है। केंद्र सरकार ने 2030 तक पूरे भारत को पूर्ण साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News