—विज्ञापन—
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अजनारा होम्स सोसायटी में पानी नहीं आने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने सोसायटी प्रबंधन पर 5 लाख का जुर्माना ठोंका है। आरोप है कि सोसायटी में पानी का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। इसी वजह से पानी की समस्या उत्पन्न हुई।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में पानी का संकट सामने आया है। यहां रहने वाले लोग परेशानी झेल रहे है। सोमवार को भी कई टावरों में पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी हुई। देर शाम के समय भी पानी की सप्लाई ठीक नहीं हुई। मजबूरन लोगों को टैंक का सहारा लेना पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया है कि शिकायत करने के बाद भी कोई मदद नहीं हुई। वहीं, बिल्डर के रवैये से लोग कई दिनों से परेशान है।
सोसायटी में रहने वाले चंदन सिन्हा व दिनकर पांडे ने बताया कि करीब 15 टावर बने हुए है। यहां 2 हजार परिवार रहते है। पिछले एक सप्ताह से पानी की समस्या बनी हुई है। सोमवार को यह समस्या अधिक बढ़ गई। सुबह व शाम दोनों टाइम लोगों को पानी की समस्या झेलनी पड़ी। हालांकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से कहा गया कि मोटर खराब होने की वजह से पानी की समस्या हुई।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में हुई पानी की समस्या के बाद लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। लोगों ने इस समस्या के बारे में जिम्मेदारों से पूछा तो वह टालमटोल करते रहें। लोगों का कहना है कि आए दिन सुबह व शाम सोसायटी में पानी खत्म हो जाता है। सुबह व शाम टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाती है।
सोसायटी के लोगों का कहना है कि बिल्डर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का मोटा बिल पानी का बकाया है। इस वजह से आए दिन सोसायटी में समस्या आती है। कई बार प्राधिकरण से शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाता है। लोगों का कहना है कि इस लापरवाही के चलते लोग रोज परेशानी झेलते है।
लोगों का कहना है कि जीवन भर की कमाई से उन लोगों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महंगी सोसायटी में घर खरीदा। यह उनके लिए आफत साबित हो रहा है। आए दिन सोसायटी में कोई न कोई समस्या हो जाती है। अब ऐसा लगता है कि उनके साथ ठगी हुई है। लोग यहां घर खरीदकर खुद को ठगा हुआ महसूस करते है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in