नोएडा में प्राधिकरण की टीम पर हमला, सीनियर मैनेजर को घसीटा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Noida News: नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा प्राधिकरण की टीम बुधवार को बसई गांव में अवैध निर्माण रोकने पहुंची थी। तभी लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी बीच भीड़ में से कुछ लोग आगे आए प्राधिकरण की टीम से मारपीट करने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर को पकड़कर घसीट दिया गया। प्राधिकरण ने घटना को लेकर थाना फेज-3 पुलिस से शिकायत की है।
नोएडा प्राधिकरण की टीम बुधवार दोपहर बसई गांव में अवैध निर्माण हटाने पहुंची थी। इस बीच स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और हंगाता करते हुए बुलडोजर रोक लिया। प्राधिकरण की टीम ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। बताया जा रहा है कि कहासुनी के दौरान लोगों ने प्राधिकरण के साथ बदलसूकी रू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।
पुलिस के सामने कहासुनी के बाद प्राधिकरण की टीम वापस लौट गई। इस बीच प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर लोगों से बातचीत करने बसई गांव पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनके साथ भी अभद्र व्यहार करते हुए उनसे मारपीट करने पर उतारू हो गए। सूत्रों से पता चला है कि कुछ लोगों ने सीनियर मैनेजर को धक्कामुक्की के दौरान घसीट भी दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कर मैनेजर को बचाया।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची प्राधिकरण की टीम से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News