ACB ने आप नेता सौरभ भारद्वाज और सतेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज किया केस, जानिए पूरा मामला – News24 Hindi

—विज्ञापन—
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और सतेंद्र जैन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दिल्ली सरकार के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में करप्शन मामले में ये कार्रवाई की गई है। एसीबी ने गुरुवार को प्रिवेंशन ऑफ करप्शन 13(1)  409, 420, 120बी आईपीसी के तहत सौरभ भारतद्वाज और सतेंद्र जैन, अज्ञात सरकारी और प्राइवेट कांट्रेक्टर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इस मामले में 6 मई 2025 को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जांच को मंजूरी दी थी। जिसके बाद ACB ने जांच शुरू कर दी। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर एसीबी ने अब आप नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज और सतेंद्र जैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि इस पूरे मामले की शिकायत रोहिणी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने 22 अगस्त 2024 को शिकायत की थी। विधायक ने आप के दोनों ही नेताओं पर स्वास्थ्य विभाग में करप्शन का आरोप लगाया था। जबकि आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए इसे बदनाम करने की साजिश बताया था।
The Anti-Corruption Branch (ACB), Delhi, has registered a case against Saurabh Bhardwaj and Satyendra Jain, former Health Ministers, GNCTD, in connection with large-scale corruption in health infrastructure projects of the Delhi Government. 24 hospital projects – 11 greenfield…
— ANI (@ANI) June 26, 2025

आरोप था 2018-19 में 5590 करोड़ रुपए के 24 अस्पताल के प्रोजेक्ट्स सेशन किए गए। ज्यादातर प्रोजेक्ट्स पूरे नही हुए। इसी तरह 1125 करोड़ रुपए के 7 ICU अस्पताल प्रोजेक्ट्स, 7 प्रिइंजियर्ड फेसेलिटी 6800 बेड के साथ मंजूरी दी गई थी। इसका भी तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी 800 करोड़ रुपये की लागत के साथ केवल 50 फीसदी काम पूरा हुआ। इसके बाद नंबर आता है लोकनायक अस्पताल का है। इस अस्पताल में न्यू ब्लॉक परियोजना के लिए 465.52 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई थी। चार में इस परियोजना में करीब 1125 करोड़ रुपये खर्च हुए थे जो लागत से तीन गुना अधिक थे।
भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने इसकी शिकायत उपराज्यपाल वीके सक्सेना की थी। उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू की। एसीबी का दावा है कि जांच के दौरान लगाए गए आरोपों में कुछ आरोप सही पाए गए। जिसके बाद गुरुवार को एसीबी ने कार्रवाई करते हुए सौरभ, सतेंद्र जैन समेत कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News