सोसायटी में बिल्डर के गुर्गों ने निवासियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसायटी  में मेंटेनेंस विभाग के लोगों और निवासियों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद थाना बिसरख पुलिस ने एक्शन लेते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। निवासियों का आरोप है कि मारपीट करने वाले सभी आरोपी बिल्डर के गुर्गे हैं।
जानकारी के मुताबिक, सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसायटी में पिछले काफी दिनों से बिजली की समस्या है। गुरुवार रात सोसायटी के निवासी बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उनका सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग के लोगों से विवाद हो गया। कुछ देर बाद आधा दर्जन से ज्यादा गार्डों ने लाठी-डंडों से निवासियों पर हमला कर दिया। गार्डों ने निवासियों को जमकर पीटा। इस बीच सोसारयटी के किसी युवक ने घटना की वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: Supertech Eco Village 1 सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड और मेंटिनेंस स्टाफ की गुंडागर्दी! ⚠️
बिजली न आने की शिकायत करने गए निवासियों को लाठी-डंडों से पीटा। pic.twitter.com/XCdsx7fmYz
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) June 27, 2025

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मेंटेनेंस के लोग निवासियों को मारते-पीटते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिजली की समस्याओं को लेकर निवासी गार्डों से बात कर रहे थे। तभी दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पहले दोनों के बीच लात-घूंसे चले। इसके बाद गार्डों ने निवासियों को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
डीसीपी सेंट्रल (नोएडा) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी रविन्द्र, सोहित, सचिन कुन्तल और विपिन कसाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों सोसायटी के मेंटेनेंस से हैं। पकड़े गए आरोपियों ने सोसायटी के निवासियों के साथ मारपीट की है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News