एसडी इंटर कॉलेज की टीम ने जीता मुकाबला – inextlive

मेरठ ब्यूरो । एनएएस कॉलेज मैदान शनिवार को स्कूली हॉकी के रोमांच से गूंज उठा, जब एसडी इंटर कॉलेज सदर की बालक टीम ने एक कड़े मुकाबले में बालिका हॉकी टीम को 2-1 से मात देकर जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमें दमखम के साथ मैदान में उतरीं और खेल प्रेमियों को हर मिनट रोमांचित करती रहीं।
पहले हाफ तक रही बराबरी
मैच के पहले हाफ तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। बालिका टीम की ओर से 22वें मिनट में तन्नु सिंह ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन इसके जवाब में 16वें मिनट में एसडी टीम के राघव प्रजापति ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। दूसरे हाफ में खेल और तेज हुआ और निर्णायक मोड़ तब आया जब 45वें मिनट में अमन शर्मा ने पेनल्टी कॉर्नर पर बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही।
मैच के बाद विजन विद्यापीठ स्कूल (सिवाया) की डायरेक्टर पूजा विहान और उनकी पुत्रवधू शिखा विहान ने दोनों टीमों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। निर्णायक की भूमिका कौशल चौधरी और प्रभात ठाकुर ने निभाई, जबकि कोच जोगिंदर सिंह और प्रदीप चिनोटी ने खिलाडिय़ों की खेल भावना और फिटनेस की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में हॉकी के प्रति रुचि जगाते हैं और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से सशक्त बनाते हैं।
Copyright © 2025. All Rights Reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News