मेरठ । सावन महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।जनपद के कांवड़ यात्रा मार्गों पर 32 स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे, जहां से गंभीर रूप से बीमार कांवड़ यात्रियों को सीधे निजी अस्पतालों में रेफर किया जाएगा और वहां उनका इलाज पूरी तरह फ्री होगा।
24 निजी अस्पताल सूचीबद्ध, 10-10 बेड आरक्षित
स्वास्थ्य विभाग ने इस बार मेरठ के 24 प्रमुख निजी चिकित्सालयों को चिन्हित किया है, जिनमें 10-10 बेड केवल कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे। इन अस्पतालों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी यात्री से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, चाहे इलाज छोटा हो या बड़ा।
305 चिकित्सकीय स्टाफ और 49 एंबुलेंस तैनात
चिकित्सा शिविरों में 305 स्टाफ (चिकित्सक एवं पैरामेडिकल) की तैनाती सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही 19 सरकारी और 30 निजी अस्पतालों की कुल 49 एंबुलेंस 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। मुख्य मार्गों पर 7 मोबाइल मेडिकल टीमें दोपहिया वाहनों के साथ गश्त करेंगी, जो आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराएंगी।
सीएमओ ने मांगा माइक्रो प्लान
शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ। अशोक कटारिया ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों के साथ बैठक कर निर्देश जारी किए1 उन्होंने दो दिन के भीतर शिविरों के लिए ड्यूटी प्लान सौंपने को कहा और स्पष्ट किया कि चिकित्सकों की ड्यूटी अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रेफरल के लिए निर्धारित प्रमुख अस्पतालों में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, पीएल शर्मा जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल के अलावा निम्नलिखित निजी अस्पताल शामिल हैं।
रेफरल हेतु सूचीबद्ध निजी चिकित्सालय
गढ़ रोड क्षेत्र
आनंद हॉस्पिटल
लोकप्रिय हॉस्पिटल
अजय हॉस्पिटल
होप हॉस्पिटल
हापुड़ रोड
ग्रीन हॉस्पिटल
जगदंबा हॉस्पिटल
संतोष हॉस्पिटल
एमसीसी हॉस्पिटल
एनसीआर मेडिकल कॉलेज
बेगमपुल-हापुड़ अड्डा
ईव्ज हॉस्पिटल
चौरसिया नर्सिंग होम
मूलचंद शरबती हॉस्पिटल
भोपाल नर्सिंग होम
दिल्ली रोड – परतापुर -मोदीपुरम
कैलाशी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल
सीबी मेमोरियल नर्सिंग होम
सुभारती हॉस्पिटल
आर्याव्रत हॉस्पिटल
पल्स हॉस्पिटल
साकेत-गंगानगर मार्ग
जसवंत राय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल
न्यू लाइफ हॉस्पिटल
अपुसनोवा हॉस्पिटल
सूर्या हॉस्पिटल
—–
सांप के काटने की दवा और आपात सेवाएं रहेंगी उपलब्ध
कांवड़ यात्रा मार्ग से सटे सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा इकाइयों पर एंटी स्नैक वेनम (सांप काटने की दवा) सहित आवश्यक दवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। शिविरों और अस्पतालों में कांवड़ यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश भी जारी किया गया है। इस बैठक में एसीएमओ डॉ। प्रवीण गौतम, डॉ। कांती प्रसाद, जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ। रक्षित कुमार, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, होम्योपैथिक अधिकारी, और 108 एंबुलेंस नोडल अधिकारी आदित्य राणा सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। मेरठ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस बार कांवड़ यात्रा को लेकर बेहद सतर्क और सक्रिय है। फ्री इलाज, 24 घंटे आपात सेवाएं, और बेहतर समन्वय से यह यात्रा सुरक्षित, स्वस्थ और सुविधाजनक बन सके, यही प्रयास है।
Copyright © 2025. All Rights Reserved