Aaj Ki Taaza Khabar: बांग्लादेश में उपद्रवियों ने फूंके 2 इस्कॉन टेंपल, देवी-देवताओं की मूर्तियां जलकर राख – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज रविवार छुट्टी का दिन है। साल 2024 के आखिरी महीने के 7 दिन बीत चुके हैं और उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का नाम नहीं है, लेकिन आज से मौसम करवट बदल सकता है। बांग्लादेश में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही। उपद्रवियों ने अब इस्कॉन के 2 और मंदिरों में आग लगा दी, जिसमें जलकर देवी-देवताओं की मूर्तियां राख हो गईं। सीरिया में संकट गहराता जा रहा है। करीब 2000 सीरियाई सैनिक शरण लेने के लिए सीमा पार करके इराक में घुस गए हैं। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
लखनऊ के हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन, चारबाग और आलमबाग में बम होने की सूचना झूठी निकली। उत्तर प्रदेश की एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया कि एक कॉलर ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन, चारबाग स्टेशन और आलमबाग में बम रखा हुआ है। सूचना मिलते ही डॉग स्क्वाड और बीडीडीएस (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड) ने चप्पा-चप्पा खंगाला, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Edited By
Khushbu Goyal
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News