9 Year Old Child Committed Suicide : भाई-बहन की आपसी लड़ाई में आहत हुए 9 साल के बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने बंद कमरे की खिड़की से झांका तो रह गए सन्न-A 9-year-old child, hurt in a fight between his brother a – indianews.in

संबंधित खबरें
खेत में 'तड़पता' मिला सरपंच, पास पड़ी मिली जहर की खाली शीशी, आत्महत्या को लेकर गांव में उठ रहे कई सवाल
महिला की हत्या की वारदात का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, चाकू से गला रेतकर की थी हत्या, आरोपी ने बताई हत्या की वजह  
हरियाणा के इस जिले में प्री-मानसून ने मचाई तबाही, करीब 500 एकड़ फसल हुई जलमग्न, सड़कें बनी दरिया, घरों में भी भरा पानी 
अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी दंपती को किया गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा – आखिर क्या था किशारी के अपहरण का मकसद  
लिबर्टी शूज ने कर दिखाया कमाल…करवाया सात सौ साल पुरानी ऐतिहासिक झील को रीजनरेट, सतपुला पार्क और झील का किया कायापलट
'गवाही दी तो जान से मार दूंगा'…चाकू की नोक पर गवाह को गवाही न देने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
India News (इंडिया न्यूज), 9 Year Old Child Committed Suicide : हरियाणा के रेवाड़ी के सनसिटी स्थित बीपीएल फ्लैट्स में एक 9 वर्षीय बच्चे द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्चों के माता काम पर गए हुए थे और घर पर तीन बच्चे थे। दो भाई बहनों की आपस में लड़ाई हुई और उसे बाद बच्चे ने कमरा अंदर से बंद कर आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया। 9 Year Old Child Committed Suicide
जानकारी मुताबिक सुरेश कुमार जो कि मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के निवासी है और अभी अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रेवाड़ी की सनसिटी कॉलोनी में रह रहा है। सुरेश और उसकी पत्नी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। 28 जून की सुबह भी दोनों रोजाना की तरह अपने-अपने गए हुए थे और घर पर उनके तीनों बच्चे अकेले थे। बताया जा रहा है कि दोपहर में 9 वर्षीय कृष्णा का अपनी बड़ी बहन से किसी बात पर झगड़ा हो गया।
9 Year Old Child Committed Suicide
जिसके बाद वह चुपचाप एक कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। बहन ने सोचा भाई रो कर सो गया होगा, लेकिन शाम को जब सुरेश काम से घर लौटे और बेटा कहीं कृष्णा दिखाई नहीं दिया, तो उन्होंने बेटी से उसके बारे में पूछा। बेटी ने बताया कि वह कमरे में है, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। जब परिवार ने खिड़की से झांका तो देखकर सन्न रह गया, क्योंकि अंदर कृष्णा मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। कृष्णा की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 9 Year Old Child Committed Suicide
लिबर्टी शूज ने कर दिखाया कमाल…करवाया सात सौ साल पुरानी ऐतिहासिक झील को रीजनरेट, सतपुला पार्क और झील का किया कायापलट

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News