IND vs ENG: दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, जोफ्रा आर्चर को नहीं मिली जगह – News24 Hindi

—विज्ञापन—
England Playing 11: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इंग्लिश टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। कप्तान बेन स्टोक्स ने हेडिंग्ले में जीत दर्ज करने वाले ग्यारह खिलाड़ियों के साथ ही एजबेस्टन में उतरने का फैसला किया है। जोफ्रा आर्चर को स्क्वॉड में जोड़ा गया था, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से खेला जाना है। टीम इंडिया आजतक एजबेस्टन में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है।
We’re ready to do it all again at @Edgbaston on Wednesday! 🏟 😍
— England Cricket (@englandcricket) June 30, 2025

इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इंग्लिश टीम ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं की है। जोफ्रा आर्चर को फिट होने के बाद इंग्लैंड ने मुख्य स्क्वॉड में शामिल किया था, लेकिन उन्हें अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई है। हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार रहा था। मेजबान टीम ने भारत को एकतरफा अंदाज में 5 विकेट से धूल चटाई थी। इंग्लैंड ने चौथी पारी में 371 रनों के लक्ष्य को आसानी से चेज कर डाला था। बेन डकेट ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 149 रन की धांसू पारी खेली थी। वहीं, जो रूट और जैक क्राउली ने भी अर्धशतक जमाया था।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News