प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री राइजिंग राजस्थान में लगाई गई राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का भी उद्घाटन करेंगे.
पीएम नरेंद्र मोदी आज राइजिंग राजस्थान समिट में भाग लेंगे. यहां देश और दुनिया कई दिग्गज उपस्थित रहेंगे. साथ ही पीएम मोदी पानीपत में ‘बीमा सखी योजना’ को लॉन्च करेंगे. रूस में आज राजनाथ सिंह भारत को समुद्र का नया प्रहरी ‘तुशील’ सौंपेंगे.नोएडा एयरपोर्ट पर आज पहली बार विमान उतरेगा, वाटर कैनन से इसका स्वागत किया जाएगा. गोरखपुर में आज योगी आदित्यनाथ आयुष्मान वय वंदन कार्ड के वितरण का शुभारंभ करेंगे. मौसम विभाग ने भी अनुमान लगाया है कि आज दिसंबर को पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है. किसान नेता आज कार्रवाई तय करेंगे. इस बीच, सिंधू बॉर्डर खोलने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. आज को इस याचिका पर सुनवाई होने की संभावना है. पढ़ें दिनभर के बड़े अपडेट.
Published On – Dec 09,2024 12:05 AM