MP-Chhattisgarh News LIVE: आज 2 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM साय, मध्यप्रदेश में सर्दी का सितम जारी, पढ़ें लाइव खबरें – Zee News Hindi

MP News Live Updates: आज 9 दिसंबर दिन सोमवार है. MP-छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया में क्या हलचल रहेगी इसकी पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ें Zee MPCG का लाइव ब्लॉग. 
 
Trending Photos
MP Today Latest News Update 9 December 2024 LIVE: आज 9 दिसंबर दिन सोमवार है.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे. वहीं राजधानी भोपाल समेत एमपी के जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है.  इसके अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़िए Zee MPCG का लाइव ब्लॉग. हर खबर को जानने के लिए  www.zeempcg.com पर क्लिक कीजिए.

Damoh News: दमोह में बड़ा सड़क हादसा
​दमोह से बड़ी खबर है जहां दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर एक मिनी बस नदी के. पुल से नीचे गिर गई है और इस हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं जिनमे से दो गम्भीर मरीजो को जबलपुर रेफर किया गया है. देर रात करीब ढाई बजे जबलपुर की तरफ से आ रही मिनी बस नोहटा पुल के नीचे गिर गई इस बस में सवार लोग जबलपुर से मथुरा तीर्थ यात्रा के लिए जा रहे थे. 
 
 
Bhopal News: ड्राइवर को शराब पिलाकर कंटेनर ट्रक ले कर भागे बदमाश
​ड्राइवर को शराब पिलाकर कंटेनर ट्रक में भरा लाखो का सामान बदमाशों ने लूटा. 11 मील टोल के पास ड्राइवर को शराब पिलाकर कंटेनर ट्रक ले कर भागे. ड्राइवर ने वारदात की जानकारी कंटेनर ट्रक के मालिक को रास्ते में फोन कर दी. जानकारी देने के बाद ड्राइवर भी हुआ लापता. कंटेनर ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर में लावारिस हालात में मिला. कंटेनर ट्रक में लाखो सामान बदमाश ले भागे. बिलखिरिया थाना क्षेत्र का मामला.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नये डीजीपी के लिए सरकार ने 3 नामों का पैनल दिल्ली भेजा
​छत्तीसगढ़ के नये डीजीपी के लिए सरकार ने 3 नामों का पैनल दिल्ली भेजा. जानकारी के मुताबिक नये डीजीपी के लिए अरुण देव गौतम, पवन देव और हिमांशु गुप्ता का नाम भेजा गया. ये तीनों अधिकारी पहले ही डीजी प्रमोट हो चुके हैं. फरवरी के पहले हफ्ते में वर्तमान डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल हो रहा है खत्म. जुनेजा को सरकार ने दिया था 6 महीने का एक्सटेंशन.
Surguja News: चलती ट्रक में लगी आग
​चलती ट्रक में लगी आग. सामान लोड कर रायपुर से अंबिकापुर की तरफ आ रही थी ट्रक. अंबिकापुर बिलासपुर NH 130 पर ट्रक में लगी आग. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू. एक टला बड़ा हादसा. अंबिकापुर शहर के ग्राम मेंड्राकला के पास चलती ट्रक में लगी थी आग. नहीं हुई कोई जन हानि.
Satna News: सतना जिले के कोठी नगर परिषद् की बड़ी लापरवाही
​सतना जिले के कोठी नगर परिषद् की बड़ी लापरवाही सामने आई है. कोठी में एक चार साल की मासूम बच्ची आठ फीट गहरी खुली नाली में गिर गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्ची का रेस्क्यू किया और उसे बाहर निकाला. बच्ची को गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत कोठी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह हादसा कोठी शहर में जगह-जगह खुली नालियों के कारण हुआ जिससे कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. स्थानीय प्रशासन से जल्द सुधार की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों.
Chhattisgarh Weather:  प्रदेश में एक दो दिनों बाद बढ़ेगी ठंड
​प्रदेश में एक दो दिनों बाद बढ़ेगी ठंड. रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई स्थानों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा की गई दर्ज. अंबिकापुर को छोड़कर प्रदेश के लगभग सभी जगह पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक. प्रदेश में आज भी छाए रहेंगे बादल. कुछ जगहों पर होगी हल्की बारिश. आने वाले दिनों में दो से तीन डिग्री तक न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट. तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड. मौसम विभाग ने जताया अनुमान.
MP News: मध्य प्रदेश में कल से कड़ाके की ठंड का दौर 
​मध्य प्रदेश में कल से कड़ाके की ठंड का दौर होगा शुरू.वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से प्रदेश में बर्फीली हवाएं आएंगे. दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरेगा. भोपाल इंदौर ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड गिरेगी. शनिवार रविवार की रात ग्वालियर राजगढ़ सबसे ठंडा रहा यहां पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
Chhattisgarh News: दो जिलों के दौरे पर सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सरगुजा जिले के दौरे पर. मुख्यमंत्री सरगुजा को देंगे 495 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात. पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना का होगा शुभारंभ. मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में ज़िला अस्पताल एमसीबी का करेंगे लोकार्पण और 549 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News