Published 08:00 IST, December 9th 2024
LIC की बीमा सखी योजना की शुरुआत के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा जाएंगे। पीएम पानीपत में योजना की शुरुआत करेंगे। अक्टूबर में भाजपा सरकार बनने के बाद पीएम मोदी का यह दूसरा हरियाणा दौरा होगा। पीएम मोदी सोमवार को राजस्थान भी जाएंगे। पीएम जयपुर में ‘राइजिंग राजस्थान’ का उद्घाटन करेंगे। वहीं, किसान आंदोलन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है,
पीएम मोदी सोमवार को राजस्थान के जयपुर में ‘राइजिंग राजस्थान’ का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक चलेग। इसका मकसद राजस्थान में निवेश को बढ़ावा देना है। पीएम आज हरियाणा में भी बीमा सखी योजना की शुरुआत करेंगे। दो दिन के अवकास के बाद आज से फिर संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत होगी। किसान आंदोलन समेत कई मुद्दों पर हंगामा के आसार है।
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की जो सोच और विजन है, उसको आगे बढ़ाते हुए हमारी राजस्थान सरकार ने जो पहले ही साल में इन्वेस्टमेंट का कदम उठाया, इसे निश्चित रूप से हम धरातल पर उतार पाएंगे और राजस्थान में अपार संभावनाओं को देखते हुए बहुत सारे निवेशक यहां आ रहे हैं।
श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीसीपी पलहालन में एक संदिग्ध बैग में IED मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। बम निरोधक दस्ता को भी मौके पर बुलाया गया है।
दिल्ली के मयूर विहार के मदर मैरी स्कूल में ई-मेल के ज़रिए बम की धमकियां मिली हैं। दिल्ली के दो बड़े स्कूलों DPS आरके पुरम और जीडी गोयंका सहित कुल 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल के ज़रिए बम की धमकियां मिली हैं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खराब’ श्रेणी में बना हुआ है।हांलाकि,रविवार को हुई बारिश से बाद प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार हुआ है।
दिल्ली के दो स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली है – एक आरके पुरम में और दूसरा पश्चिम विहार में। पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल में आज सुबह ई-मेल के माध्यम से बम की धमकी मिली। स्कूल प्रशासन ने बच्चों को उनके घर वापस भेज दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को हरियाणा दौरे रहेंगे। पीएम पानीपत में LIC की बीमा सखी योजना की शुरुआत करेंगे। अक्टूबर में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह दूसरा हरियाणा दौरा होगा। मोदी महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर की आधारशिला भी रखेंगे।
पुडुचेरी के सीएम एन रंगासामी ने बताया कि पुडुचेरी के पूर्व सीएम एमडीआर रामचंद्रन के निधन पर पुडुचेरी सरकार 3 दिन का शोक मनाएगी। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
पीएम मोदी सोमवार को राजस्थान के जयपुर में ‘राइजिंग राजस्थान’ सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक चलेग। इसका मकसद राजस्थान में निवेश को बढ़ावा देना है। इसमें कई देशों के प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठन हिस्सा लेंगे।
Updated 09:59 IST, December 9th 2024
© 2024 Republic. All rights reserved.
Big Stories
Quick
Live TV
Video