साउथ अफ्रीका की टीम ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को हरा दिया है. सेंट जॉर्ज के मैदान पर उसने 109 रन से मात दी. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीत लिया है. टेम्बा बावुमा की टीम ने 348 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में श्रीलंका 238 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में भी बाजी मार ली है. उसने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 के स्थान पर कब्जा जमा लिया है.
WTC के नजरिए से ये मुकाबला साउथ अफ्रीका के लिए काफी अहम था. इस दौरान टीम के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 347 रन को डिफेंड करते हुए केशव महाराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 25 ओवर में 76 रन देकर 5 विकेट चटकाए. कगिसो रबाडा ने और डेन पिटरसन ने 2-2 विकेट हासिल किए. वहीं मार्को यॉनसन ने 1 विकेट अपने नाम किया.
खबर अपडेट हो रही है….