150 लीटर देसी चुलाई और नौ लीटर नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार – Hindustan

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि एसएसबी 56 वीं वाहिनी डूब्बा टोला बटराहा व सोनामणि गोदाम पुलिस ने बुधवार की अहले सबुह भारत नेपाली सीमा स्थित पीलर संख्या 172 के निकट भारतीय क्षेत्र में 150 लीटर देसी चुलाई शराब व 9 लीटर नेपाली शराब जब्त किया है। इसके साथ ही दो कारोबरी को भी गिरफ्तार किया गया है। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की नेपाल से डुमरिया पीलर संख्या 172 के निकट से शराब का खेप भारत में प्रवेश करने वाला है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर एसएसबी डूब्बा टोला के जवान व सोनामणि गुदाम पुलिस के द्वारा एक टीम गठन कर गस्ती बढ़ा दी गई।
इस क्रम में दो व्यक्ति को नेपाल की ओर से बोरा लेकर प्रवेश करते देखा गया। एसएसबी और पुलिस को देखते ही वे लोग बोरा फेंक कर भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से दोनों को पकड़ कर बोरा की तलाशी लेने पर 150 लीटर चुलाई शराब और 30 बोतल अर्थात नौ लीटर नेपाली शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के हरिरा निवासी नितेश कुमार मंडल पिता योगेन्द्र मंडल व शिव कुमार मंडल पिता सोने लाल मंडल बताया जाता है। थानेदार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News