बगोदर, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने मंगलवार को बगोदर बस पड़ाव में प्रतिवाद सभा आयोजित की।
प्रतिवाद 20 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद तक छात्र-युवाओं के शांतिपूर्ण संसद मार्च में हुए बर्बर पुलिसिया लाठीचार्ज और जेपीएससी सहित विभिन्न परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ किया गया। आइसा की प्रदेश अध्यक्ष विभा पुष्पा दीप ने कहा कि पेपर लीक के कारण देशभर के लाखों छात्र परेशान हैं। अब तक दो दर्जन से अधिक छात्रों ने आत्महत्या की है। प्राइवेट एजेंसी एनटीए ने छात्रों का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि एक महीने से छात्र जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे हैं।
सोनम वांगचुक, छात्र नेत्री नेहा सहित कई लोगों ने 22 दिन भूख हड़ताल की, लेकिन सरकार का कोई प्रतिनिधि बात करने नहीं आया। जब लाखों छात्र जवाबदेही तय करने संसद मार्च पर निकले तो उनपर लाठीचार्ज हुआ। इसमें सैकड़ों छात्र घायल हुए और महिला छात्रों का अपमान किया गया।
विभा पुष्पा दीप ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, एनटीए को भंग करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में निर्मल कुमार, आशीष मंडल, बादल कुमार, मनीषा कुमारी, दीपिका कुमारी, मौसम कुमारी, पिंकी कुमारी, विनीता कुमारी, शशि कुमार, राजकुमार दास, उत्तमचंद, विकाश सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play