Search
Rashmi Singh
Date: 22-07-26 20:56
Delhi Laxmi Yojana : दिल्ली सरकार की प्रस्तावित दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव है. प्रस्ताव के मुताबिक, लाभार्थी महिलाएं हर महीने ₹1,000 तुरंत निकाल सकेंगी, जबकि ₹1,500 एक Recurring Deposit (RD) खाते में जमा किए जाएंगे. यह राशि तीन साल की अवधि पूरी होने के बाद ब्याज सहित लाभार्थी के खाते में मिलने का प्रस्ताव है. सरकार का उद्देश्य महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता के साथ-साथ दीर्घकालिक बचत के लिए भी प्रोत्साहित करना है.
हालांकि, अभी यह योजना प्रस्तावित चरण में है. इसे लागू करने से पहले दिल्ली कैबिनेट की मंजूरी, उपराज्यपाल की स्वीकृति और आधिकारिक अधिसूचना जारी होना बाकी है. ऐसे में फिलहाल किसी भी तरह के आवेदन या लाभ वितरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें- Ram Mandir Trust Meeting: CEO चयन टला, सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव| 349 कर्मचारियों की होगी जांच