Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जनपदीय इकाई की बैठक बुधवार को सदर ब्लॉक संसाधन केंद्र सदर पर हुई। बैठक के पश्चात शिक्षकों की वित्तीय एवं प्रशासनिक समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए महासंघ के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद के नेतृत्व में शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।जिला संयोजक चंद ने कहा कि शिक्षकों के डीए एरियर एवं अन्य समस्त प्रकार के बकाया देयों का शीघ्र भुगतान किया जाए तथा प्रत्येक माह समयबद्ध एरियर भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित हो। इसके साथ ही 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के समस्त देयों एवं पेंशन संबंधी लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया जाए।
एनपीएस अंशदान की लंबित धनराशि शिक्षकों के प्राण खातों में शीघ्र जमा कराते हुए अभिलेख अद्यतन किए जाएं तथा शिक्षकों की सहमति के अनुरूप लाभप्रद पेंशन योजनाओं में निवेश सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा अन्य जो मांगें हैं उसका समाधान किया जाए। जिला सहसंयोजक विवेक मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों को अनावश्यक विभागीय विलंब और गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति मिलनी चाहिए। शासन की मंशा के अनुरूप सभी लंबित प्रकरणों का पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण होने से शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और शिक्षा व्यवस्था भी अधिक प्रभावी बनेगी। इस दौरान गोविन्द सिंह, अशोक तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, शिखर शिवम, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, शशांक मिश्र, प्रमोद कुशवाहा, ज्ञानेश यादव, अभिषेक जायसवाल, वागीश मिश्र, रजनीकांत त्रिपाठी, रामबालक सिंह ,संतोष कुमार गुप्ता, मनोज सिंह, एहसान-उल- हक, आनंद सिंह, जितेन्द्र यादव, सुनीत तिवारी, राजेश सिंह, माखन लाल, प्रवीन यादव, अमरेन्द्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play