Noida News: किसानों को आबादी भूखंड देने की तैयारी – Hindustan

Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण ने क्षेत्र के तीन गांवों में छह और 10 प्रतिशत आबादी के भूखंडों के नियोजन प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। प्राधिकरण ने सार्वजनिक सूचना जारी कर आम लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगे हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि ने बताया कि गुलिस्तानपुर गांव के मामले में सूचना प्रकाशन की तिथि से 30 दिन के भीतर आपत्ति या सुझाव दिए जा सकते हैं। पाली गांव के लिए 16 दिन और घंघोला के लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया गया है। कोई भी व्यक्ति या संस्था किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9.30 बजे से शाम छह बजे तक प्राधिकरण के कस्टमर रिलेशन सेल में महाप्रबंधक नियोजन, वास्तु को लिखित रूप में अपना सुझाव दे सकते हैं।
आपत्ति या सुझाव भेजने वाले व्यक्ति या संस्था को अपना पूरा नाम, पता और दूरभाष नंबर देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा प्राधिकरण के नियोजन विभाग के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भी लिखित सुझाव भेजे जा सकते हैं। गौरतलब है कि 6 व 10 प्रतिशत आबादी भूखंड योजना के तहत ग्रेटर नोएडा में अधिग्रहीत गांवों के मूल निवासियों को आवासीय भूखंड उपलब्ध कराए जाते हैं। नियोजन प्रस्ताव को अंतिम रूप देने से पहले जनता की राय लेना प्राधिकरण की अनिवार्य प्रक्रिया है।—
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News