Basti News: ढाई लाख पशुओं का टीकाकरण करने रवाना हुईं 31 टीमें – Hindustan

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। भारत सरकार के राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम एनएडीसीपी के तहत जिले में 22 जुलाई से एफएमडी टीकाकरण अभियान का आठवां चरण बुधवार को शुरू हुआ। यह अभियान 22 जुलाई से आठ सितंबर तक 45 दिन चलेगा।
आठवें चरण के पशु टीकाकरण का उद्‌घाटन नगर पालिका परिषद बस्ती के अध्यक्ष प्रतिनिधि अकुंर वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर पशुपालन विभाग की टीम को रवाना किया। उद्घाटन समारोह पशु चिकित्सालय सदर के प्रांगण में हुआ। सीवीओ डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियान के लिये जनपद को 2.50 लाख एफएमडी वैक्सीन प्राप्त हुई है। इसके तहत चार माह से अधिक आयु के सभी गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जायेगा।
अभियान के दौरान पशु चिकित्साधिकारियों के नेतृत्व में गठित 31 टीमें गांव-गांव और घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी। अपर निदेशक पशुपालन राजेश द्विवेदी ने बताया कि टीकाकरण का पूरा विवरण भारत पशुधन एप पर अपलोड किया जायेगा। पशुपालकों से अपील है कि वे अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण कराकर उन्हें खुरपका मुंहपका जैसी संक्रामक बीनारी से सुरक्षित रखें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि वैक्सीन की कोल्ड चेन पूरी तरह सुरक्षित रहे। टीकाकरण से पहले प्रत्येक पशु के कान में ईयर टैग लगाना अनिवार्य है।

पशु अस्पताल बनकटी से रवाना हुई टीकाकरण टीमें
देईसांड़। विकासखंड बनकटी में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ बनकटी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण सिंह, बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास श्रीवास्तव तथा पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार ने टीकाकरण टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि चार माह से कम आयु के पशुओं, आठ माह से अधिक गर्भित पशुओं तथा बीमार पशुओं का टीकाकरण नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पैरावेट पवन कुमार यादव, वशिष्ठ पांडेय, बॉबी संदीप, विश्वनाथ प्रताप सिंह, अविनाश, ज्योति, माया आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News