Delhi News: आदतन भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची तैयार – Hindustan

Delhi News: हरियाणा में भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी चंडीगढ़, एजेंसी। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के प्रमुख अर्शिंदर सिंह चावला ने बुधवार को पंचकूला स्थित मुख्यालय में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदतन भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची में शामिल प्रत्येक आरोपी को कानून के दायरे में लाया जाएगा। राज्यभर में 140 ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान की गई है, जिनके खिलाफ बार-बार रिश्वत मांगने और बिना रिश्वत काम न करने की शिकायतें मिली हैं। चावला ने कहा कि सूची निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से तैयार की गई है।

उन्होंने कहा कि इसे लगातार अपडेट किया जाएगा। एसीबी प्रमुख ने अधिकारियों को शिकायतकर्ता की सुरक्षा, गोपनीयता और सम्मान सुनश्चिति करने के भी निर्देश दिए। कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई उनकी भागीदारी और विश्वास पर आधारित है। शिकायतकर्ता ब्यूरो की सबसे बड़ी ताकत हैं और उन्हें ट्रैप कार्रवाई से लेकर न्यायालय में दोषियों को सजा दिलाने तक हरसंभव सहयोग देना चाहिए। चावला ने अधिकारियों को टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-2022 और 1064 का व्यापक प्रचार करने, सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता बोर्ड लगाने, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News