Ghumla News: सदर अस्पताल का ब्लड बैंक फिर हुआ संचालित, Ghumla Hindi News – Hindustan

Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। चाईबासा की घटना के बाद सुरक्षा मानकों और नियामकीय प्रक्रियाओं के कारण लंबे समय तक बंद रहने वाला गुमला सदर अस्पताल का एकमात्र ब्लड बैंक अब पूरी तरह संचालित हो गया है। इसके शुरू होने से जिले के मरीजों को रक्त के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। दुर्घटना पीड़ितों, गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और ऑपरेशन के दौरान जरूरत पड़ने पर अब समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुनील राम ने बताया कि ब्लड बैंक पूरी तरह सेवा देने के लिए तैयार है, लेकिन विभिन्न रक्त समूहों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने जिलेवासियों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी व निजी कार्यालयों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करने और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
उन्होंने कहा कि केवल भवन और उपकरण होने से ब्लड बैंक सफल नहीं हो सकता। इसकी सफलता नियमित रक्तदाताओं की भागीदारी पर निर्भर करती है। यदि ब्लड बैंक में लगातार कम से कम 100 यूनिट रक्त का भंडारण बना रहे, तो जिले में रक्त की कमी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। इससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा और कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News