Lucknow News: एलडीए ने गोमती नगर में 3 अवैध निर्माण किए सील – Newstrack

Lucknow News ( Photo- Newstrack )
Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने गोमती नगर क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान अवैध तरीके से किये जा रहे 3 निर्माण कार्यों को सील किया गया।
प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि राजकुमार व अन्य द्वारा गोमती नगर के विनम्र खण्ड में भूखण्ड संख्या-2/4 पर लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से चार मंजिला भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी तरह हितेश खन्ना व अन्य द्वारा गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-5 में भूखण्ड संख्या-5/483 पर लगभग 115 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिनके खिलाफ विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश दिए गये थे।
नावेद सिद्दीकी व अन्य द्वारा गोमती नगर के सृजन विहार में भूखण्ड संख्या-49 पर लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। जिसे प्रवर्तन टीम द्वारा पूर्व में सील किया गया था। वर्तमान में विपक्षी द्वारा अवैध तरीके से परिसर की सील खोलकर पुनः निर्माण/फिनिशिंग का कार्य कराया जा रहा था। इसके बाद परिसर को पुनः सील करने के आदेश दिए गये थे। इसके अनुपालन में सहायक अभियंता उदयवीर सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता विपिन बिहारी राय व सुरेन्द्र द्विवेदी द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से तीनों अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा कि शहर में किसी भी कीमत पर अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। अवैध निर्माण के खिलाफ अगर शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि एलडीए के किसी अधिकारी और कर्मचारी की इसमें मिलीभगत पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई होगी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News