Hapur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 173 जोड़े | News Track in Hindi – Newstrack

 Hapur News (  Pic- Newstrack)
Hapur News: हापुड़ में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें जनपद में 173 जोड़ों का विवाह हुआ है। जिन्हें सरकार की इस योजना का लाभ सहित उपहार और सहायता राशि दी गई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक विजय पाल आढ़ती सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने नवदंपति को शुभकामनाएं देकर उनके जीवन में मंगल की कामना की और आशा जताई कि सरकार की योजनाओं से नवविवाहित जोड़ा अपना जीवन यापन आसानी से कर पाएंगे।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन से गरीब परिवारों के पुत्र पुत्रियों का आसानी से भव्य विवाह हो रहा है। निर्धन परिवारों के लिए यह योजना वरदान बनी हुई है। जनपद के अलग-अलग स्थानों में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। शहर के ब्लॉक परिसर और नगर पालिका द्वारा उक्त कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्यालय के 56 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया है।धौलाना विधानसभा में कुल 44 जोड़ो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और पिलखुवा नगर पालिका में 14 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। वही गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में 18 जोड़ो और नगर पालिका में 4 जोड़ो सामूहिक विवाह हुआ। विकास खंड सिम्भावली 37 जोड़ो का सामूहिक विवाह हुआ।इन नवदंपत्तियों को घरेलू सामान और सरकार से दी जाने वाली सहायता राशि भी भेंट की गई है। जिसे पाकर नवविवाहितों के चेहरे खिल उठे। आपको बता दें कि सरकार की यह योजना गरीबों के विवाह के सपने को पूरा कर रही है। बिना खर्च पुत्रियों के हाथ पीले सरकार की इस योजना से हो रहे है। सरकार का मकसद रुपए के अभाव में घर बसने से कोई महरूम ना रह जाए इस पर काम किया जा रहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, विवाहित जोड़ो में सें प्रति जोड़े को 51 हजार की दर जिसमें कन्या के बैंक खाते में 35 हजार रूपये की धनराशि, विवाह संस्कार के लिए दस हजार का सामान उपहार स्वरूप एवं छः हजार रूपये समारोह के आयोजन में खान पान हेतु व्यय की जाती है।
मुख्य अतिथि सदर विधायक विजय पाल आढ़ती, नगर पालिका अध्यक्ष हापुड़ पुष्पा देवी, ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत ममता चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, सहित अन्य विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी मोके पर मौजूद रहे।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News