—विज्ञापन—
Health Tips: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने आप को अक्षय कुमार की तरह फिट रखना चाहते हैं। इसके लिए वे एक्सरसाइज, जिम और खानपान पर भी ध्यान देते हैं, लेकिन फिर भी सेहत पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता। जैसे कि हम सभी जानते हैं अक्षय कुमार की फिटनेस के चर्चे सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, पूरे भारत में फैले हुए हैं। अक्षय सबसे फिट और अनुशासित सेलिब्रिटीज में से एक हैं। वह सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए नहीं, बल्कि अपनी असल जिंदगी में भी हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाते हैं। अगर आप भी अपनी सेहत को फिट रखना चाहते हैं तो आइए जानते हैं अक्षय के डेली रूटीन के बारे में, जिसे आप भी फॉलो कर सकते हैं।
अक्षय कुमार अपनी सेहत का काफी ध्यान रखते हैं। उनका मानना है कि व्यक्ति का अच्छा स्वास्थ्य ही असली धन होता है। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने अपनी डाइट के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि वह सुबह 4:30 बजे उठ जाते हैं और योग, मार्शल आर्ट, तैराकी या साइक्लिंग जैसी एक्सरसाइज करते हैं। उन्हें व्यायाम और बाहरी खेल खेलना काफी पसंद है। अक्षय ने इंटरव्यू में बताया कि वह सिर्फ पौष्टिक और साधारण आहार ही अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, जैसे घर का बना खाना, सलाद, फल और ढेर सारा पानी। इसके साथ ही, वह शाम 6:30 से पहले रात का डिनर भी कर लेते हैं और जल्दी सो जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2025: बांके बिहारी जी को लगेगा घेवर और फेनी का भोग, जानिए क्यों है ये खास
अक्षय कुमार का मानना है कि किसी को भी 6:30 के बाद खाना नहीं खाना चाहिए, और अगर रात में भूख लगती है तो वह सूप, सलाद या अंडे का सफेद हिस्सा खा लेते हैं। अगर आप भी अपने आप को फिट और तंदुरुस्त रखना चाहते हैं तो आप अक्षय कुमार के इस रूटीन को फॉलो कर सकते हैं। इसके साथ ही अक्षय कुमार की दिनचर्या का एक और खास पहलू यह है कि वह समय पर सोने और उठने में बहुत विश्वास रखते हैं। वह रात 9 से 9:30 बजे तक सो जाते हैं और सुबह जल्दी उठकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। उनका मानना है कि अच्छी नींद से शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं।
ये भी पढ़ें- Pre-diabetes warning signs: अगर बार-बार प्यास लगती है तो हो जाएं सावधान, यह हो सकता है डायबिटीज का पहला संकेत
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in