Sarpanch Murder Case: सरपंच हत्या मामला में सरपंच एसोसिएशन के उपप्रधान नरेश भुक्कल ने घटना पर नाराजगी जताई है. साथ ही कहा कि हरियाणा में सरपंच असुरक्षित हैं. अगर सरकार उनकी सुरक्षा नहीं कारवाई तो सभी सरपंच सामूहिक इस्तीफा देंगे.
Trending Photos
Haryana News: जींद जिले के चाबरी गांव के सरपंच रोहताश की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह रात करीब 12:30 बजे अपने घर के लिए लौट रहे थे, जब पिंडारा और रधाना गांव के बीच कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट भी की. इसके साथ ही उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर सिर में गोली मार दी, जिसेके बाद सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या से कुछ देर पहले रोहताश ने खुद 112 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी थी. कॉल के दौरान उन्होंने कहा, “मुझे खतरा है, कुछ लोगों ने मुझे घेर लिया ह, मुझे बचा लो. वहीं जब तक पुलिस वहां पहुंची सरपंच की मौत हो चुकी थी.
25 साल से चाबरी में रह रहे थे रोहताश
मूल रूप से सोनीपत के गामड़ी गांव के निवासी रोहताश पिछले 25 वर्षों से चाबरी में रह रहे थे. वह स्वास्थ्य विभाग में MPHW पद पर कार्यरत रहे और सरपंच बनने के बाद भी गांव में लोगों को दवाएं देते थे. इसलिए लोग उन्हें डॉक्टर कहकर बुलाते थे. उचाना डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची. चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है. क्राइम ब्रांच, सीआईए, और अन्य टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं. आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें- Delhi NCR Rain: दिल्ली नोएडा में झमाझम बारिश, उमसभरी गर्मी से मिली राहत
सरपंचों ने मांगी सुरक्षा
सरपंच एसोसिएशन के उपप्रधान नरेश भुक्कल ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हरियाणा में सरपंच असुरक्षित हैं. अगर सरकार ने सुरक्षा उपलब्ध नहीं कारवाई तो सभी सरपंच सामूहिक इस्तीफा देंगे. पूर्व विधायक अमरजीत ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जींद में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है. पिछले 40 दिनों में 16 हत्याएं हो चुकी हैं, लेकिन सरकार केवल दिखावा कर रही है.
Input- GULSHAN
दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.