Chakeri News: पुलिस ने युवती के प्राइवेट पार्ट पर हाथ मारने वाले बदमाश के पैर में मारी गोली, 24 घंटे के अंदर आ – Times Now Navbharat

Theme
hindi news
cities
kanpur news
Updated Jul 18, 2025, 12:37 IST
पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ा (फोटो – AI Image)
Chakeri Kanpur News: कानपुर में एक छात्रा ने छेड़छाड़ के संबंध में कल यानी गुरुवार 17 जुलाई को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने चकेरी थाना क्षेत्र में हुई छेड़छाड़ के मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और गुरुवार रात को ही आरोपी के ठिकाने पर पहुंच गई। पुलिस ने जब आरोपी को आत्मसमर्पण के लिए कहा तो उसने भागने से की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने अभी तक आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिलाओं के साथ छेड़छाड़) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी ऐसी घटनाओं में सामिल रहा है।
इस घटना के बाद कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है, ताकि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को नियंत्रित किया जा सके। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया था, जिसमें आरोपी युवती के प्राइवेट पार्ट पर हाथ मारता दिखाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। कानपुर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
खबरों की दुनिया में लगभग 19 साल हो गए। साल 2005-2006 में माखनलाल चतुर्वेदी युनिवर्सिटी से PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। कई अखबार…और देखें
UP ka Mausam 19-July-2025: यूपी के मौसम ने ली करवट, कहीं खिलेगी धूप तो कहीं होगी तेज बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
'हिंदू से मुसलमान बना था रहमान'​​, छांगुर बाबा गिरोह का एक और शख्स गिरफ्तार
Agra News: कोर्ट से वापस आ रही थी महिला, रास्ते पर बरसाईं गोलियां; इस पर हत्या का शक
महाराष्ट्र में गर्माया भाषा विवाद; राज ठाकरे की सरकार को चेतावनी, बोले- हिंदी अनिवार्य हुई तो MNS स्कूलों को कर देगी बंद
झारखंड-बंगाल ‘एलिफेंट कॉरिडोर’ बना मौत का गलियारा, 45 दिन में 7 हाथियों की मौत
Follow Us :
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News