भास्कर संवाददाता | बालोतरा
जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को तीन दिवसीय राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का सीधा प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का विधिवत शुभारंभ किया। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ अनेक जाने माने उद्योगपति मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने वक्तव्य से प्रदेश में राईजिंग राजस्थान के अन्तर्गत एमओयू करने वाले विभिन्न उद्योगपतियों तथा उद्यमियों का धन्यवाद करने के साथ-साथ राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प दोहाराया। बालोतरा जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव, एसीईईओ भुवनेश्वरसिंह चौहान, कार्यवाहक एडीएम अशोक कुमार, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, समाजसेवी बाबूसिंह राजपुरोहित एवं उद्योगपतियों ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का सीधा प्रसारण देखा।
जिला कलेक्टर ने सभी उद्योगपतियों को जिले के विकास में सहयोग एवं नवीन उद्योगों की स्थापना को लेकर कहा कि राज्य सरकार जिले में उद्योगों के विकास एवं उनकी स्थापना को प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार के प्रयासों से जिले में चहुंमुखी विकास होगा। इसमें देश-विदेश से निवेशक, उद्यमी एवं कंपनियों के प्रतिनिधि भाग ले रहे है। इससे पूर्व जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान समिट का आयोजन भी हो चुका है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.