Breaking News 10 December 2024: देश और दुनिया की से जुड़ी से अहम खबरें सही समय पर, मुख्तसर अंदाज में पढ़ने के लिए बना रहे हैं हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ.
Trending Photos
आज की ताजा खबर 10 दिसंबर 2024: संसद का शीतकालीन सत्र दिलचस्प होता जा रहा है. एक तरफ जहां विपक्ष केंद्र सरकार को अडानी मामले पर घेरने में लगा हुआ है. सोमवार को विपक्ष के दो सांसदों ने मोदी-अडानी का मुखौटा लगाया, जिनसे बाद में राहुल गांधी बाचतीत की. इस चर्चा के दौरान मोदी-अडानी के रिश्ते के अलावा अमित शाह के संबंध जाहिर करने की कोशिश की. वहीं दूसरी तरफ सूत्रों के हवाले यह भी खबर है कि भाजपा सरकार जल्द ही ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से संबंधित बिल लोकसभा में पेश कर सकती है. इतना ही नहीं राज्यसभा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को विपक्ष बड़ा कदम उठाने की तैयारी में नजर आ रहा है.
दूसरी तरफ बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म को लेकर भारत में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज चौराहे तक विरोध प्रदर्शन रैली को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस प्रदर्शन में कई हिंदू संगठन शामिल होंगे. लखनऊ में होने जा रही रैली को लेकर ट्रेफिक रूट्स में भी बदलाव किए गए हैं.
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया. सीएम ने लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए.
#WATCH | Gorakhpur | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath holds Janta Darshan at Gorakhnath Temple.
The CM listened to the grievances of the people and also gave instructions to the officials to resolve their problems. pic.twitter.com/9bOMNnAajZ
— ANI (@ANI) December 10, 2024
इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से 10 लोगों की मौत हो गई और 2 लापता हैं. इंडोनेशिया के बचावकर्मियों ने 10 शव बरामद किए हैं जो अचानक आई बाढ़ में बह गए थे या देश के मुख्य द्वीप जावा के पहाड़ी गांवों में टनों कीचड़ और पत्थरों के नीचे दब गए थे. बताया जा रहा है कि दो लोग अभी भी लापता हैं. पिछले सप्ताह से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से नदियां अपने किनारों को तोड़कर पश्चिम जावा प्रांत के सुकाबुमी जिले के 170 से ज्यादा गांवों में फैल गई हैं और पहाड़ों से मिट्टी, पत्थर और पेड़ नीचे गिर रहे हैं.
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों और मंदिरों में तोड़फोड़ पर, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा,’मैं बांग्लादेश में सामने आ रही भयावह स्थिति से बहुत परेशान हूं. मैं 4 दशकों से ज्यादा समय से बांग्लादेश में शिक्षा और बाल अधिकारों के मुद्दों पर कई सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों से जुड़ा हुआ हूं और हमेशा लोगों के बीच विश्वास और सांप्रदायिक सद्भाव को संजोया है. अल्पसंख्यकों पर हाल के हमलों और धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ की घटनाओं ने अनगिनत लोगों को डर में रहने के लिए मजबूर कर दिया है. उनके मौलिक अधिकारों पर हमला हो रहा है.
#WATCH | Delhi: On attacks on minorities and vandalism of temples in Bangladesh, Nobel Peace Laureate Kailash Satyarthi says, “As today is the Human Rights Day, let us reaffirm our shared commitment to safeguarding universal rights that define our humanity, the right to freedom,… pic.twitter.com/9ns6BfOxSs
— ANI (@ANI) December 10, 2024
पूर्व मुख्यमंत्री एसएम. कृष्णा के निधन से दुखी हूं. केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और नेता के रूप में उनके अद्वितीय योगदान ने एक अमिट छाप छोड़ी है. कर्नाटक हमेशा उनका कर्जदार रहेगा, खासकर मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान आईटी-बीटी इलाके को बदलने में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए. एक राजनेता और बिना किसी विरोध के नेता, कृष्णा जी कांग्रेस पार्टी में मेरे शुरुआती दिनों के दौरान मार्गदर्शक और संरक्षक थे और हमेशा मेरे शुभचिंतक बने रहे. उनकी दूरदर्शिता, अनुशासित जीवन और दयालु स्वभाव महत्वाकांक्षी राजनेताओं के लिए प्रेरणा है. मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. उनकी आत्मा को शांति मिले. ।
एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने आज यानी मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में मौजूद श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की.
VIDEO | Actor and singer Diljit Dosanjh
(@diljitdosanjh) offered prayers at Shri Mahakaleshwar Temple, #Ujjain, Madhya Pradesh, earlier today.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/mdBz0pWrBx
— Press Trust of India (@PTI_News) December 10, 2024
राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट की वजह से दिल्ली में कोहरा छाया हुआ है. अक्षरधाम मंदिर इलाके का मंजर देखिए. रविवार शाम को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है.
VIDEO | Fog covers Delhi as temperature dips in the national capital. Visuals from Akshardham Temple area. The decrease in temperature follows light rains in parts of the city on Sunday evening.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)#DelhiWeather… pic.twitter.com/d2xxMj7pIO
— Press Trust of India (@PTI_News) December 10, 2024
कांग्रेस के लोकसभा सांसद आज सुबह करीब 9.30 बजे संसद भवन परिसर में मीटिंग करेंगे. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे.
संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा में मंगलवार को कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात का मकसद सदन में जारी गतिरोध खत्म करना है. राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को भी संसद भवन मौजूद अपने कक्ष में राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ संसद सदस्यों से मुलाकात की.
आज राज्यसभा चेयरमैन यानी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है. विपक्ष का आरोप है कि जगदीप धनकड़ सदन में पक्षपात करते हैं. सत्ता पक्ष को बोलने का ख़ूब मौक़ा देते हैं, जबकि विपक्ष की आवाज़ को दबाते हैं. ऐसा प्रस्ताव लाने के लिए विपक्ष को कम से कम 50 सांसदों के हस्ताक्षर की जरूरत होगी. विपक्ष के नेताओं का दावा है कि हस्ताक्षर का काम कल पूरा हो गया है. ऐसे में अगर आम सहमति बन जाती है तो चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आज ही पेश किया जाएगा. बता दें कि आज तक कभी ऐसा प्रस्ताव आया नहीं आया है. पिछले सत्र में भी विपक्ष ने ऐसा कहा था लेकिन प्रस्ताव लाया नहीं.
सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि 2025 के लिए सऊदी अरब ने 1,75,025 भारतीय तीर्थयात्रियों की खातिर हज कोटा निर्धारित किया है जिसे भारतीय हज समिति और हज समूह आयोजकों (एचजीओ) के बीच वितरित किया गया है. अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि साल 2025 के लिए कोटा 70:30 के अनुपात में भारतीय हज समिति और एचजीओ के बीच वितरित किया गया है. उन्होंने कहा कि हज 2025 के लिए एचजीओ को दिए गए हज यात्रियों के कोटा भारत के कुल 1,75,025 का 30 फीसद यानी 52,507 है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नुकसान पहुंचाने के संबंध एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. राजस्थान के अजमेर से उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसने कथित तौर पर मुंबई यातायात पुलिस हेल्पलाइन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नुकसान पहुंचाने के संबंध में धमकी भरा संदेश भेजा. अधिकारी ने बताया कि झारखंड निवासी मोहम्मद नदीम बेग मिर्जा को वर्ली पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि वह इस बात से नाराज था कि उसके मालिक ने उसे शराब पीकर काम पर आने की वजह से घर जाने को बोल दिया था. गुस्से में आकर उसने शनिवार को मुंबई यातायात पुलिस हेल्पलाइन पर प्रधानमंत्री के खिलाफ धमकी भरा संदेश भेजा. इस संबंध में वर्ली थाने में मामला दर्ज किया गया.
दिल्ली की एक अदालत ने गरम धरम ढाबा से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र और दो अन्य को समन जारी किया है. यह समन दिल्ली के एक कारोबारी की तरफ से दाखिल की गई शिकायत पर जारी किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि गरम धरम ढाबा की फ्रेंचाइजी में निवेश करने का लालच देकर धोखाधड़ी की गई.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.