Published 07:23 IST, December 11th 2024
India News Live: PM मोदी आज स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 के प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे। वहीं सीएम योगी महाकुंभ के कार्यों की समीक्षा करने और पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने प्रयागराज जा रहे हैं। इसके अलावा सीरिया में बिगड़ते हालातों के बीच 75 भारतीयों को वहां से निकाला गया है। ताहिर हुसैन को AIMIM से टिकट मिलने के बाद AAP-BJP ओवैसी पर हमलावर हैं।
सीरिया में विद्रोही बलों द्वारा बशर अल असद की सरकार हटाने के दो दिन बाद वहां से 75 भारतीय नागरिकों को बाहर निकाला। ये सभी लोग लेबनान होते हुए देश वापस लौटेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। साथ ही सीरिया में रह रहे भारतीय नागरिकों को सलाह दी कि वह दमिश्क में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें। सरकार स्थिति पर निकटता से नजर बनाए रखेगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह महाकुंभ के कार्यों का जायजा लेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों भी देखेंगे। इसके अलावा सीएम द्वारा प्रयागराज के अधिकारियों के साथ बैठक भी की जाएगी। बता दें कि 13 दिसंबर को पीएम मोदी प्रयागराज आने वाले हैं।
PM मोदी आज स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 के प्रतिभागियों से बातचीत करने वाले हैं। कार्यक्रम के तहत देशभर के 51 नोडल केंद्रों पर SIH 2024 के ग्रैंड फिनाले में 1300 से अधिक छात्र टीमें शामिल होंगी।
Updated 07:23 IST, December 11th 2024
© 2024 Republic. All rights reserved.
Big Stories
Quick
Live TV
Video