MP News Live Updates: आज 11 दिसंबर दिन बुधवार है. MP-छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया में क्या हलचल रहेगी इसकी पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ें Zee MPCG का लाइव ब्लॉग.
Trending Photos
MP Today Latest News Update 11 December 2024 LIVE: आज 11 दिसंबर दिन बुधवार है. छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी. बैठक सुबह 11 बजे से मंत्रालय में होगी. बैठक में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर अहम फैसला लिया जा सकता है. वहीं एमपी में सीएम डॉ.मोहन यादव आज लाडली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़िए Zee MPCG का लाइव ब्लॉग. हर खबर को जानने के लिए www.zeempcg.com पर क्लिक कीजिए.
MP News: मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस की कार्यकरणी जल्द की जाएगी घोषित
मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस की कार्यकरणी जल्द की जाएगी घोषित. यूथ कांग्रेस में नहीं होंगे संगठन चुनाव. राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारिणी घोषित करेंगे.पिछले चुनावों और कार्यक्रमों में परफॉर्मेंस के आधार पर मिलेंगे पद. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय.कार्यकर्ता-पदाधिकारीयों को अपने काम की जानकारी IYC APP पर डालनी होगी.
MP News: मंदसौर में सर्दी का सितम
मध्यप्रदेश के मंदसौर में सर्दी के सितम से जनजीवन प्रभावित हुआ है. यहा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है , सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों मे लिपटे अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं. सर्दी के चलते स्कूल्स का समय देरी से किए जाने और नगरपालिका द्वारा शहर के मुख्य स्थानों पर अलाव जलाने की मांग अब होने लगी है.
MP News: आज जारी होगी लाड़ली बहना योजना की राशि
सीएम डॉ मोहन यादव आज ट्रासंफर करेंगे लाड़ली बहना योजना की राशि. 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रासंफर करेंगे राशि.आज मुख्यमंत्री जन-कल्याण पर्व की शुरूआत के साथ ट्रांसफर की जाएगी राशि.
Chhattisgarh News: साय कैबिनेट की बैठक आज
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज. सुबह 11 बजे से मंत्रालय में होगी बैठक. निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर लिया जा सकता है महत्वपूर्ण फैसला. विधानसभा में सदन की पटल पर रखे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों और अनुपूरक बजट के प्रस्ताव का कैबिनेट में हो सकता है अनुमोदन.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.