IND vs ENG: प्लेइंग 11 में नहीं था नाम, फिर भी इस भारतीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड की धरती पर रचा इतिहास – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IND vs ENG, 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के तीन दिन पूरे हो चुके हैं। इंग्लिश टीम ने मैच में पकड़ बनाकर रखी है और उनकी ओर से धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इसी बीच एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड की सरजमीं पर इतिहास रच दिया है, जो प्लेइंग 11 का भी हिस्सा नहीं थे। ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद ध्रुव जुरेल भारत के लिए बतौर विकेटकीपर नजर आ रहे हैं।
मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत को पैर में चोट लग गई। इसके बावजूद वो दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे और 54 रन बनाकर आउट हो गए। पंत फिट नहीं हैं और इसी वजह से वो विकेटकीपिंग करने नहीं उतरे। उनकी जगह सब्स्टीट्यूट के रूप में ध्रुव जुरेल मैदान पर नजर आ रहे हैं। जुरेल शुरुआती 11 का हिस्सा नहीं थे लेकिन अभी टीम के लिए वो सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं, क्योंकि उनके हाथ में दस्ताने हैं। ध्रुव बतौर सब्स्टीट्यूट विकेटकीपर एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने कुल 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाने में अहम किरदार निभाया है।
Most dismissals by a substitute wicketkeeper in a test innings for India
4* – Dhruv Jurel v 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿, Manchester, 2025*
3 – Dhruv Jurel v 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿, Lord’s, 2025
3 – KS Bharat v 🇳🇿, Kanpur, 2021 pic.twitter.com/4uyhxU1e4u
— All Cricket Records (@Cric_records45) July 25, 2025

किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि ध्रुव जुरेल मैनचेस्टर टेस्ट में मैदान पर नजर आएंगे। हालांकि, पंत की चोट ने उन्हें मैदान पर आने के लिए मजबूर किया। जुरेल ने विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर हैरी ब्रुक की स्टंपिंग कर दी। रविंद्र जडेजा की गेंद पर जो रूट आगे बढ़े और इसी बीच जुरेल ने गेंद स्टंप पर मार दी। इसी के चलते रूट की 150 की शानदार पारी खत्म हुई। जब बेन डकेट 94 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, उस समय अंशुल कंबोज की गेंद पर ऐज लगा और जुरेल ने कैच पकड़ लिया। इसके अलावा जुरेल ने बुमराह को जेमी स्मिथ का विकेट दिलाने में भी अहम किरदार निभाया।
SIR JADEJA GETS THE MAIN WICKET OF JOE ROOT. 🫡pic.twitter.com/bbSs0D0oux
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 25, 2025

ध्रुव जुरेल लॉर्ड्स टेस्ट में भी सब्स्टीट्यूट विकेटकीपर के रूप में नजर आए थे। पिछले मैच में ऋषभ को हाथ पर चोट लगी थी और ध्रुव ने दस्ताने अपने हाथ में लिए थे। उस मुकाबले में उन्होंने बतौर विकेटकीपर 3 शिकार किए थे। कानपूर में 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ केएस भरत ने सब्स्टीट्यूट विकेटकीपर के रूप में 3 विकेट झटके थे। अब जुरेल ने भरत और खुद को पीछे छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रवि शास्त्री ने शुभमन गिल को लगाई फटकार! कप्तान की रणनीति पर उठाया बड़ा सवाल
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News