Operation Sindoor News Live Updates: संसद की कार्यवाही जारी, दोनों सदनों में आज होगी ऑपरेशन सिंदूर पर… – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
कांग्रेस सांसद कार्ति पी. चिदंबरम ने कहा, “विदेश मंत्री के रूप में उन्हें स्वयं को ऑपरेशन सिंदूर और उस ऑपरेशन के कूटनीतिक परिणामों तक ही सीमित रखना चाहिए था. भाजपा के साथ समस्या यह है कि वे केवल पीछे के दृश्य को ही देखते हैं, वे आगे नहीं देखते. वे हमेशा अतीत में घटित घटनाओं को तोड़-मरोड़ कर पेश करने में लगे रहते हैं… उन्हें इस समय जो हो रहा है उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.”
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. आज दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की जाएगी. लोकसभा में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह बोलेंगे, जबकि राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बयान देंगे.
ऑपरेशन महादेव पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “कल की बहस में क्या था? पहले तो रक्षा मंत्री की बात हुई… उन्होंने कहा कि हम किसी की ज़मीन लेने नहीं गए थे, तो क्या हम घूमने गए थे?… आप कहते थे कि हम पीओके पर कब्ज़ा करेंगे. जब पीओके पर कब्ज़ा हो रहा था, तो आपने उन्हें वापस आने को कहा. अमेरिका से अब्बा का हुक्म आया, बेटा वापस आ जाओ, चलो, मैं तुम्हारे साथ व्यापार नहीं करूंगा, और तुम्हें काम नहीं दूंगा. तुम यहां से वापस चले जाओ… पहलगाम के आतंकवादी कहां गए? जब गौरव गोगोई संसद में सवाल पूछ रहे थे, तब उन्हें पता ही नहीं था कि मास्टरमाइंड कौन है… पंद्रह मिनट के अंदर बैजयंत पांडा ने घोषणा कर दी कि मास्टरमाइंड मुठभेड़ में मारा गया… अगर आप इतने तेज होते, तो पीओके में हमारा झंडा लहरा सकते थे. आपको बिजनेस चाहिए. आपको क्रिकेट खेलना होगा क्योंकि क्रिकेट आपको बिजनेस देगा… शर्म आनी चाहिए.”
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, “राजनाथ सिंह ने कल लोकसभा में कहा कि हमारा इरादा पीओके लेने का नहीं था. यह बहुत गंभीर बात है. भाजपा ने पहले भी बार-बार कहा है कि वह पीओके लेगी. यह स्पष्ट है कि यह सरकार पाकिस्तान से लड़ना नहीं चाहती; वे ‘अखंड भारत’ नहीं बनाना चाहते और पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए क्षेत्र को वापस नहीं लेना चाहते. इस बयान की निंदा की जानी चाहिए.”
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन, अखिलेश प्रसाद सिंह, रंजीत रंजन, अशोक सिंह, नीरज डांगी, जेबी माथेर और रजनी पाटिल ने बिहार में चुनावी चुनावों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत बिजनेस सस्पेंशन नोटिस दिया.
Monsoon session of Parliament | Congress Rajya Sabha MPs Syed Naseer Hussain, Akhilesh Prasad Singh, Ranjeet Ranjan, Ashok Singh, Neeraj Dangi, Jebi Mather and Rajani Patil give Suspension of business notice under Rule 267 to discuss Special Intensive Revision of electoral polls
— ANI (@ANI) July 29, 2025
राज्यसभा में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत करेंगे. लोकसभा में दोपहर 12 बजे गृह मंत्री अमित शाह का बोलेंगे.
ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में आधी रात तक चर्चा चली. करीब 11 घंटे की बहस के बीच कांग्रेस सांसद राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब में राफेल गिरा था. प्रणीति शिंदे ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा बताया, जबकि सुप्रिया सुले के बयान को किरेन रिजिजू ने पोस्ट किया.
राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर आज से चर्चा शुरू होगी.
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने संबंधी बयान पर कांग्रेस सांसद वे वैथिलिंगम ने कहा, पहलगाम आतंकी हमले के हत्यारों की अब तक हमने पहचान नहीं की है. प्रभावित लोग असंतुष्ट हैं. दुर्भाग्य से, इस स्थिति में क्रिकेट मैच की कूटनीति ठीक से नहीं चल रही है. यह बाद में किया जा सकता था. भारत और पाकिस्तान को एक भी मैच नहीं खेलना चाहिए.
#WATCH | Delhi | On AIMIM MP Asaduddin Owaisi’s statement on India to face Pakistan in the Asia Cup 2025, Congress MP Ve Vaithilingam said, “Even now we have not identified the killers of the Pahalgam terror attack… The people affected are unsatisfied… Unfortunately, in this pic.twitter.com/Pr9dfHckhz
— ANI (@ANI) July 28, 2025
बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, विपक्ष जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठा रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. विपक्ष पाकिस्तान के साथ खड़ा दिख रहा है. आज जब सेना की बात हुई तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दो बार कहने के बाद भी राहुल गांधी ने ताली नहीं बजाई. विपक्ष देश की सेना का मनोबल गिराने का काम करता है.
#WATCH | Delhi | BJP MP Kamaljeet Sehrawat says, “… The way the opposition is raising questions (on Operation Sindoor) is unfortunate… The opposition seems to be standing with Pakistan… Today, Rahul Gandhi did not clap when the army was talked about, even after Defence pic.twitter.com/0xuCjOreZO
— ANI (@ANI) July 28, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद भवन से रवाना हुए.
#WATCH | Delhi | Union Home Minister Amit Shah leaves from the Parliament. pic.twitter.com/HtFM0a4hG2
— ANI (@ANI) July 28, 2025
#WATCH | Delhi | Union Home Minister Amit Shah leaves from the Parliament. pic.twitter.com/HtFM0a4hG2
— ANI (@ANI) July 28, 2025
लोकसभा की कार्रवाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच लोकसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को समापन भाषण देंगे.
Union Home Minister Amit Shah will address the Lok Sabha on 29 July between 12:00 pm and 1:00 pm. Prime Minister Narendra Modi will make the concluding speech in the evening. pic.twitter.com/mbjLJTWU0O
— ANI (@ANI) July 28, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में दिए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के भाषणों की तारीफ की. पीएम ने कहा कि दोनों नेताओं ने ऑपरेशन की सफलता और भारत की वैश्विक पहुंच को बहुत ही सटीक तरीके से स्पष्ट किया. सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्कृष्ट भाषण, जिसमें उन्होंने भारत के सुरक्षा तंत्र की सफलता और ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सशस्त्र बलों के साहस पर गहन दृष्टिकोण प्रस्तुत किया. एक अन्य पोस्ट में पीएम ने कहा, विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर का भाषण उत्कृष्ट रहा. उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खतरे से लड़ने में भारत का दृष्टिकोण दुनिया के सामने स्पष्ट रूप से आया है.
कांग्रेस सांसद बृजेन्द्र ओला ने कहा किमैं तीसरी पीढ़ी फौज में हूं. इंदिरा गांधी जी ने निक्सन को धता बता दिया था. इंदिरा गांधी ने भूगोल बदल दिया, बांग्लादेश बना दिया.और आज निक्सन की जगह ट्रंप है वो लगातार बोल रहा है. सीधे जवाब क्यों नहीं दिया जा रहा, वेन्स की बातें भी हैं. हमारी विदेश नीति नेहरू जी की वाजपेयी जी तक सबने पालन किया, 2014 के बाद हमारे साथ कोई नहीं. एक साल पहले मालदीव ने क्या किया, अब पीएम वहां गए. रूस जो हमारे साथ था, वो आजकल खुलकर क्यों नहीं.बीजेपी राज में हमलों की फेहरिस्त देखिए.हमको लड़ाई की तैयारी चीन के हिसाब से करनी होगी, पाक के हिसाब से नहीं.
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में बोलते हुए पुलवामा से लेकर पहलगाम तक हुई घटनाओं पर केंद्र सरकार से तीखे सवाल पूछे. उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे को लेकर हो रही राजनीति, खुफिया तंत्र की विफलता, विदेश नीति की गिरती स्थिति और सेना के सम्मान से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया. पप्पू यादव ने सरकार से पूछा कि जब अनुच्छेद 370 को हटाते समय यह दावा किया गया था कि इससे आतंकवाद समाप्त हो जाएगा, तो फिर क्यों अनुच्छेद हटने के बाद भी आतंकी हमले बढ़े हैं? पुलवामा से लेकर पहलगाम तक 10 से अधिक हमले हो चुके हैं.
सपा सांसद ने कहा कि धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सबसे पहले ये देश जानना चाहता है कि पहलगाम की घटना कैसे हुई, पूरा देश ये जानना चाहता है. उन्होंने कहा कि एलजी मनोज सिन्हा ने इसकी जिम्मेदारी ली थी. लेकिन गलती सिर्फ उनकी ही नहीं बल्कि गृह मंत्रालय तक की है. लेकिन देश जानना चाहता है कि आखिर जिन लोगों की जिम्मेदारी थी उन पर क्या कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि पूरा देश सेना और प्रधानमंत्री के साथ खड़ा था. लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति ने सीजफायर का ऐलान कर दिया. मगर इस पर प्रधानमंत्री से लेकर पूरी सरकार ने ट्रंप की बात को खारिज किया. उन्होंने कहा कि नेहरू जी से लेकर आजतक किसी ने दूसरे देशों के सामने घुटने टेकने का काम नहीं किया लेकिन इस सरकार ने किया.
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने रक्षा मंत्री सेना के लिए काफी काम किया था. उन्होंने कहा था कि जब-जब सेना ने लड़ाई लड़ी, देश कभी नहीं हारा. जब देश को वार्ता की जरूरत पड़ी तो देश हारा. देश के हर नागरिक ने पहलगाम के बाद सेना और प्रधानमंत्री के साथ रहने का फैसला किया. सेना के पराक्रम को अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीजफायर कराकर धता बता दिया. अगर यह एलान पीएम मोदी करते तो कोई दिक्कत नहीं थी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने 26 बार सीजफायर की बात कही है.
पप्पू यादव ने कहा कि सरकार ने धारा 370 हटाकर खूब ढिंढ़ोरा पीटा. लेकिन इसके बाद भी जम्मू कश्मीर में आतंकवाद क्यों बढ़ा. उन्होंने कहा कि पुलवाम पर ये लोग चुनाव लड़ लिए लेकिन 3 कुंटल बारूद कहां से आया ये आज तक पता नहीं चला. आप इस पर बात नहीं करते. पप्पू यादव ने कहा कि आपने पहलगाम के बाद राजनीति कर ली. उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली से किसके आदेश पर पहलगाम के बैसरन में टूरिस्टों को जाने दिया गया.
आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि क्या सरकार ये बताएगी कि तमाम सुरक्षा के बावजूद TRF जैसे आतंकी संगठन भारत में कैसे प्रवेश कर जाते हैं. क्या सरकार ये बताएंगी पहलगाम जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अंतिम सुरक्षा समीक्षा कब की गई थी? प्रधानमंत्री जी ने हमले के बाद पहलगाम का दौरा क्यों नहीं किया?
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सरकार से हमारे कुछ सवाल हैं. आजाद ने कहा कि आतंकियों को पहलगाम जैसे टूरिस्ट प्लेस पर पहुंचने में किसने मदद की? क्या सुरक्षा एजेंसियों को पहले से इन हमले के खुफिया इनपुट प्राप्त हुए थे. अगर हां तो उन पर क्या कार्रवाई हुई? क्या भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ये मांग रखी है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद पर कठोर कार्रवाई नहीं करता तब तक उसे किसी भी तरह की आर्थिक मदद नहीं दी जाएगी.
ओवैसी ने संसद कहा कि क्या इस सरकार में इतनी हिम्मत है कि वो 25 मृतकों को बुलाकर कहे कि हमने ऑपरेशन सिंदूर में बदला ले लिया है. उन्होंने कहा कि हमारे पास 7.5 लाख सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बल हैं. ये चार चूहे कहां से घुस आए और हमारे भारतीय नागरिकों को मार डाला? जवाबदेही किस पर तय होगी?
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में भारत को कमजोर करना पाकिस्तान का मकसद है. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले का जिम्मेदार कौन है? सरकार की कश्मीर पॉलिसी नाकाम हुई. ट्रंप के सीजफायर के दावे पर ओवैसी ने कहा कि ट्रंप ने हमसे पहले सीजफायर का ऐलान क्यों किया? चीन ने पाकिस्तान को हथियार क्यों दिए?
असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में कहा कि क्या आपकी अंतरात्मा आपको बैसारन में मारे गए लोगों के परिवार वालों से भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच देखने के लिए कहने की इजाजत देती है? हम पाकिस्तान का 80 फीसदी पानी रोक रहे हैं, ये कहते हुए कि पानी और खून साथ-साथ नहीं बहेंगे. क्या आप क्रिकेट मैच खेलेंगे? मेरी अंतरात्मा मुझे वो मैच देखने की इजाजत नहीं देती.
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारतीय सेना ने बहादुरी के साथ जवाब दिया. सेना ने पाकिस्तान के एयरबेस तबाह किए. सरकार ने कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते. हमें भारतीय सेना पर गर्व है.
संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि सेना की उपलब्धि पर उनकी तारीफ करने पर आपके होठ सिल क्यों जाते? इस लड़ाई में भारत ने न एक सैनिक खोया है, न एक सैनिक शहीद हुआ, न युद्ध हुआ फिर हमारी विजय हुई. मोदी जी नीति और सेना की रणनीति काम आई है.
संसद में अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारतीय सेना का शौर्य देखा. एक ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया भर में पता चल गया कि भारत की ताकत क्या है. दीपेंद्र हुड्डा रक्षा बजट की बात कर रहे थे. मैं कहना चाहता हूं कि मोदी सरकार में ढाई लाख करोड़ से बढ़ाकर 6 लाख 81 हजार करोड़ कर दिया है. पिछली सरकारों में सेना का पार्थिव शरीर उनके घर तक नहीं जाता था. अटल जी की सरकार में सेना के पार्थिव शरीरों को उनके घर तक पहुंचाया गया.
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारी जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी दुनिया भर के लिए कड़ा संदेश है. पाकिस्तान के रडार स्टेशन नष्ट कर दिए गए. 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया. हमने किसी का इंतजार नहीं किया. हमने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा है. इन हमलों में हमने पाकिस्तान एयरफोर्स का 20 फीसदी इंफ्रास्ट्रक्चर बर्बाद कर दिया.
संसद में अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब भारत डोजियर नहीं डोज देगा. आतंक की आकाओं को ताबूत भेजेगा. ये नया भारत है. आतंकवाद के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है. जब दूसरे दिन पाकिस्तान ने हमारे ठिकानों पर हमले का प्रयास किया तो हमारी सेना ने उसके 11 एयरबेस ठिकानों को हमला किया. उन्होंने आगे कहा कि भारत से हजारों साल तक जंग रहते रहेंगे. ये कई मंसूबे पाले बैठे थे. ये 48 घंटे भी दर्द नहीं झेल पाए. भारतीय सेना वहां पर मारती जहां सबसे ज्यादा दर्द होता है.
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने शायरी पढ़ते हुए कहा, कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, सदियों रहा दुश्मन दौरे जमाना हमारा. 7 मई को हमने दुश्मन को जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ठिकाने पर हमला किया. पाक को हमने ऐसा करारा जवाब दिया, जिसका दर्द पाकिस्तान को आज तक हो रहा है. पाकिस्तान के कई ठिकाने नष्ट कर दिए.
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि सबसे पहले सेना के साहस को सलाम करता हूं. भारत ने लगातार शांति का हाथ बढ़ाया लेकिन पाकिस्तान ने हर बार आतंक का रास्ता अपनाया. 2014 में भी पाकिस्तान के पीएम को आमंत्रित किया. लाहौर भी गए. लेकिन बदले में क्या मिला बार-बार आतंकी हमले. 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ. लेकिन किसी ने ये नहीं कहा कि कलमा पढ़कर, धर्म पूछकर, पैंट उतारकर मारा गया. जब रक्षा मंत्री सेना की उपलब्धियों पर चर्चा कर रहे थे को कोई भी मेज नहीं थपथपा रहे थे.
सुप्रिया सुले ने कहा कि तेजस्वी सूर्या, अगर आपने इतिहास नहीं पढ़ा है, तो इसे पढ़ें. जब देश की बात आती है, तो देश पहले आता है, फिर राज्य, फिर पार्टी, फिर परिवार… जब हमें किरेन रिजिजू का फोन आया, तो उन्होंने मुझे फोन पर बस इतना कहा कि सुप्रिया, आपको देश के लिए 10 दिन देने होंगे… यह प्रधानमंत्री की महानता थी कि उन्होंने प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करने के लिए विपक्षी नेताओं पर विश्वास दिखाया. सर्वदलीय बैठक में, कांग्रेस पार्टी ने सबसे पहले कहा कि कांग्रेस पार्टी और पूरा विपक्ष पूरी ताकत से नरेंद्र मोदी सरकार के साथ खड़ा रहेगा.
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान सुप्रिया सुले ने बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं तेजस्वी सूर्या को बताना चाहूंगी और इसे रिकॉर्ड पर रखना चाहूंगी. उन्होंने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरूजी ने कभी रक्षा बलों को प्रोत्साहित नहीं किया और हमने कभी कुछ नहीं किया, यह पहली बार है जब भारत ने अपने सशस्त्र बलों में असाधारण प्रदर्शन किया है. उन्होंने न केवल हजारों-लाखों भारतीय बल और सेनाओं और उनके परिवारों का अपमान किया है जो आपके और मेरे सुरक्षित रहने के लिए खड़े रहे हैं. मैं उनके द्वारा दिए गए बयान पर आपत्ति जताती हूं.
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान शरद पवार पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि हमारे लिए देश प्रथम है. पीएम मोदी का बड़प्पन था कि उन्होंने हम पर भरोसा किया. एनसीपी ऑल पार्टी डेलिगेशन का हिस्सा रहीं.
सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि हम अभी मालदीव से वापस आए हैं. परसों प्रधानमंत्री मोदी उनके स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि थे. यह वही देश है जिसने अपने (कांग्रेस के) समय में एक भारतीय कंपनी को अपना हवाई अड्डा छोड़ने पर मजबूर किया था, उसी देश ने आज भारत को दो नए हवाई अड्डे बनाने के लिए आमंत्रित किया है.
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि चीन के साथ कोई समझौता नहीं हुआ. जिन्होंने कभी कुछ नहीं किया वो सवाल पूछ रहे हैं.
लोकसभा में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि सीजफायर का अमेरिका के ट्रेड के साथ कोई संबंध नहीं है. 22 अप्रैल से 17 जून तक अमेरिका से कोई बात नहीं हुई. जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान ने सीजफायर की गुहार लगाई.
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर बोल रहे थे. इस दौरान विपक्षी सांसद हंगामा करने लगे. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुस्सा हो गए. उन्होंने कहा कि विपक्ष को विदेश मंत्री की बात पर भरोसा नहीं है. विपक्ष को दूसरे देशों की बात पर भरोसा है. मैं उनकी पार्टी में विदेशी का महत्व समझ सकता हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनकी पार्टी की सभी बातें यहां सदन में थोपी जाएं. यही कारण है कि वे वहां बैठे हैं और अगले 20 वर्षों तक वहीं बैठेने वाले हैं.
लोकसभा में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि 9 मई को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी को पोन किया. वेंस ने कहा कि पाक बड़े हमले की तैयारी कर रहा है. पीएम ने कहा कि हम पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देंगे. भारत ने जिम्मेदारी से साथ पाकिस्तान को जवाब दिया. जयशंकर ने इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया. जयशंकर ने कहा कि भारत-पाक के बीच कोई मध्यस्थ नहीं था.
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 193 देशों में से केवल तीन देशों ने ऑपरेशन सिंदूर का विरोध किया. हमारी डिप्लोमेसी के कारण ये संभव हुआ. उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच कोई मध्यस्थ नहीं था. पाकिस्तान ने सीजफायर के लिए पहल की. दुनिया में पाकिस्तान को बेनकाब किया. मुदीरके, बहावलपुर पर हमला कोई सोच भी नहीं सकता था. ब्रिक्स, क्वाड सबने पाकिस्तान को बेनकाब किया.
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पहलगाम के बाद भारत दुनिया के साथ है. भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया. TRF पर पाकिस्तान की कोशिश नाकाम हुई. TRF आज ग्लोबल आतंकी संगठन घोषित हुआ. अपने नागरिकों की रक्षा करना हमारा अधिकार है.
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस है. हमने UNSC में अपनी बात रखी. हमने दुनिया को बताया कि आतंकवाद पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है. UNSC ने आतंकवाद पर भारत का पक्ष माना. विदेश मंत्रालय का काम पाक की साजिश को बेनकाब करना था. हमें बहुत सख्त कदम उठाने पड़े.
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज शाम 7 बजकर 50 मिनट के आसपास लोकसभा में बोलेंगे. कल 12 बजे के करीब अमित शाह लोकसभा में बोलेंगे. वहीं पीएम मोदी संभवत: कल शाम 5-6 के आसपास लोकसभा में बोलेंगे.
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा ने कहा कि पाकिस्तान घुटनों पर था तो फिर सीजफायर क्यों किया गया. आपके युद्धविराम से पहले अमेरिका ने एक ट्वीट किया. हुडा ने विदेश नीति पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि विदेश नीति की सच्चाई सब जान गए. कितने देशों ने पाकिस्तान का साथ दिया सबने देखा. एक भी देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की. टकराव के दौरान ही IMF ने पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर का लोन दिया. अमेरिका ने 28 बार कहा कि उसने युद्धविराम कराया. व्यापार का धौंस दिखाया. हमारे देश के मुखिया ने एक बार भी उसका खंडन नहीं किया. हमारा कहना है कि फौज को आधुनिकता से लैस किया जाए. रक्षा बजट को बढ़ाया जाए.
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारी फौज ने अपना लोहा मनवाया. हम दुश्मन के गले के नजदीक थे फिर अचानक सीजफायर. देश की भावना थी कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए. मगर नहीं. आप बार-बार पीओके की बात करते थे. अब आप देश के सामने किस मुंह से पीओके की बात रखेंगे.
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान पंजाब के रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा ने कहा कि फौज ने तो अपना काम किया लेकिन सत्ता में बैठे नेताओं ने अपना काम किया कि नहीं किया ये चर्चा का विषय है. विपक्ष का काम का सवाल पूछना है. विपक्ष ने उस समय अपनी जिम्मेदार निभाई. हमने कहा कि हम आपके साथ हैं. पूरा देश आपके साथ है. हमने सर्वदलीय बैठक रखी लेकिन उसमें प्रधानमंत्री नहीं आए.
कांग्रेस ने आज के वक्ताओं के लिए रणनीति बदल दी है. सूत्रों के हवाले से दोबारा दी गई सूची में अब प्रियंका गांधी का नाम नहीं है. यह फिलहाल आज के लिए है.
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान उद्धव ठाकरे गुट के सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि सबसे पहले मैं भारतीय सेना के पराक्रम के नमन करता हूं. चर्चा से पहले मैं ये कहना चाहूंगा कि ऑपरेशन सिंदूर क्यों? मैं कुछ समय के मंत्री था. जम्मू कश्मीर गया था. उस समय देखा था कि चप्पे-चप्पे पर सशस्त्र जवान खड़े थे. ऐसा क्या हुआ उस दिन पहलगाम में कोई जवान नहीं है. ये किसने आदेश दिए कि वहां जवान नहीं रहेंगे. जांच करनी है तो वहां से शुरू कीजिए.
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि घटना के दो दिन बाद बाद पीएम मोदी बिहार के मधुबनी में पंचायती राज दिवस के मौके उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया. वहां जो उन्होंने कहा कि वो साफ था कि आतंकवाद के खिलाफ हम झुकने वाले नहीं है. वहां से आने के बाद वो लगातार तीनों सेनाओं के साथ बैठक करते रहे. उन्होंने साफ कहा कि हमने सेनाओं को खुली छूट दी है. 6-7 मई की आधी रात को सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाक में आतंकी के ठिकाने को ध्वस्त किया. गोगोई ने एक बार भी पाकिस्तान की आलोचना नहीं की. आप वोट के लिए राजनीति करते हैं और मोदी जी देश के लिए राजनीति करते हैं.
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि इस देश की एकता और अखंडता के साथ मजाक मत करिए. कांग्रेस बताए कि मुंबई में आतंकी कैसे घुस आए. सवाल खड़ा करने से पहले आपने गिरेबान में झाकिए. 22 अप्रैल को जब पहलगाम में घटना हुई. इस घटना में 26 लोग मारे गए. पीएम मोदी विदेश यात्रा स्थगित करके देश लौट आए.
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि UPA के शासनकाल में आतंकवादी पनपा है. 2004 से 2014 तक इस देश में आतंकी घटना में 615 लोग मारे गए. मुंबई आतंकी हमले में 200 से ज्यादा लोग मारे गए. उन्होंने क्या किया? देश में आपने इतना दिन शासन किए. बताए आपने क्या किया.
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि गौरव गोगोई काम के एक शब्द भी नहीं बोले. उन्होंने कहा कि सेना की वीरता पर गौरव गोगोई ने कुछ भी कहा. एक बार भी उन्होंने सेना की प्रशंसा नहीं की. क्या उनकी नजर में इस देश के सैनिकों का कोई महत्व नहीं है.
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि पहलगाम हमले का बदला भी 18 दिन बाद लिया गया. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने जिन 100 आतंकियों को मार गिराया. क्या उसमें वो चार आतंकी शामिल थे या नहीं. ये नहीं बताया गया. ऑपरेशन सिर्फ तीन दिन में खत्म कर दिया.
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि पहलगाम हमले को 100 दिन हो गए हैं, लेकिन यह सरकार उन पांच आतंकवादियों को पकड़ नहीं पाई है. आज आपके पास ड्रोन, पेगासस, सैटेलाइट, CRPF, BSF, CISF हैं लेकिन फिर भी आप उन्हें पकड़ नहीं पा रहे हैं. बैसरन जहां हमला हुआ था, वहां एम्बुलेंस को पहुंचने में लगभग 1 घंटा लगा. सेना पैदल आई थी.
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमें सच्चाई जानने का अधिकार है. हम सरकार के दुश्मन नहीं, हम देश के पक्ष में हैं. गोगोई ने कहा कि किसी देश ने पाकिस्तान को टेरर नेशन का दर्जा नहीं दिया. सरकार डर रही है.
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार यह बताए पाकिस्तान को चीन से कितनी मदद मिली. पाकिस्तान के साथ सीजफायर क्यों हुआ? पाक को 1 बिलियन डॉलर IMF फंड पर क्या कहेंगे?
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि पहले पहले 21 टारगेट्स चुने गए थे फिर 9 हो गए. उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री ने एक बार भी चीन का जिक्र नहीं किया. 26 बार ट्रंप ने युद्ध रोकने का दावा किया. आतंकी पहलगाम कैसे पहुंचे? अचानक सीजफायर क्यों हुआ? ट्रंप के आगे सरकार ने सरेंडर कर दिया
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने संसद में कहा कि आपके समय में ही उरी हुआ, पुलवामा हुआ. आपके ही समय में पहलगाम हुआ. सरकार ने पीओके क्यों नहीं लिया. पाकिस्तान के कुछ मिलिट्री टारगेट्स पर हमले की पाबंदी क्यों थी? पाकिस्तान घुटने टेकने को तैयार था तो रुके क्यों?
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार आज ये बताए कि हमारे कितने लड़ाकू विमान गिरे. हम इसकी सच्चाई सदन में सामने लाना चाहते हैं.
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि पहलगाम के हमले को 100 दिन हो गए, लेकिन आतंकवादियों का पता नहीं लगाया जा सका. सरकार आतंकियों को पकड़ नहीं सकी.
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “राजनाथ सिंह ने बहुत सारी जानकारी दी लेकिन रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने कभी उल्लेख नहीं किया कि कैसे पाकिस्तान से आतंकवादी पहलगाम पहुंचे और 26 लोगों को मार डाला… राष्ट्र के हित में सवाल पूछना हमारा कर्तव्य है.” उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर पर सच्चाई सामने आनी चाहिए.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा के दौरान कहा, “जब अटल जी प्रधानमंत्री थे तब पाकिस्तान के साथ कंपोजिट डायलॉग के लिए भारत की शर्त थी कि पाकिस्तान अपनी जमीन का प्रयोग भारत के खिलाफ आतंकवाद फैलाने के लिए नहीं करेगा, जिसे पाकिस्तान ने भी मान लिया था. लेकिन दुर्भाग्य से 2009 में शर्म-अल-शेख (समझौते) में तत्कालीन सरकार ने एक बड़ी भूल की. जब कंपोजिट डायलॉग प्रोसेस से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को अलग कर दिया गया। यानी बातचीत जारी रखने के लिए पाकिस्तान द्वारा अपनी जमीन को आतंकवाद के लिए प्रयोग ना करने की शर्त को ही खत्म कर दिया गया. मैं मानता हूं यह भारत की रणनीतिक निर्धारण को कमजोर कर देने वाला कदम था.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई केवल सीमा पर नहीं बल्कि वैचारिक मोर्चों पर भी लड़ी जा रही है. इसी मकसद से प्रधानमंत्री मोदी ने कई प्रतिनिधिमंडलों का गठन किया था जिसमें हमारे अधिकांश पार्टी के सांसद शामिल थे. सचमुच इस समूह ने वैश्विक मंचों पर जाकर भारत की बात बहुत प्रभावी तरीके से रखी और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन को उन्होंने मजबूत किया. मैं उन सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति शीश झुकाकर आभार व्यक्त करना चाहता हूं.”
राजस्थान के जैसलमेर में सरकारी स्कूल का प्रवेशद्वार गिरने से एक छात्र की मौत हो गई. आज बच्चों के स्कूल के अंदर घुसते समय यह हादसा हुआ. हादसे में 9 साल के एक छात्र की मौत हो गई. हादसे में एक शिक्षक भी घायल हो गए. शिक्षक अशोक सैनी के पैर में चोट लगी है. छात्र के परिजन शव को लेकर विद्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. यह घटना राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पूनमनगर का है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में कहा, “भारत के लिए शांति हमारी प्राथमिकता रही है और हमारी शक्ति उसका आधार है. यह शक्ति हमारे सामर्थ से पैदा हुई है और यह सामर्थ्य पिछले 11 साल में कई गुना बढ़ गया है. आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार 2028 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर भारत चल चुका है.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर हमारे सामर्थ्य का प्रतीक था जिसमें हमने दिखाया कि अगर कोई हमारे नागरिकों को मारेगा तो भारत चुप नहीं बैठेगा. हमारा राजनैतिक तंत्र और नेतृत्व बिना किसी दबाव के काम करेगा. हमारी मिसाइलें भौतिक सीमाओं को पार करेंगी, वीर सैनिक दुश्मन की कमर तोड़ देंगे. हम आतंकवाद के हर रूप और स्वरूप को समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.”
ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारी सरकार ने भी पाकिस्तान के साथ शांति स्थापित करने को लेकर काफी प्रयास किए हैं. लेकिन बाद में, 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक और 2025 के ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से, हमने शांति स्थापित करने के लिए एक अलग रास्ता अपनाया है. नरेंद्र मोदी सरकार का रुख साफ है- बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते.”
राजनाथ सिंह ने कहा कि शेर अगर मेंढक को मारे तो अच्छा नहीं लगता. हमारा पाकिस्तान से क्या मुकाबला है.
ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “जब हमने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को सबक सिखाया था, मैं उस समय की सरकार को बधाई देता हूं. हमने तब अपने राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व की प्रशंसा की थी. हमने यह नहीं देखा कि वह किस पार्टी की सरकार थी या क्या विचारधारा थी. तब हमारे नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने संसद में उस समय के नेतृत्व की प्रशंसा की थी. तब हमने यह नहीं पूछा कि उन्हें (पाकिस्तान) सबक सिखाते समय कितने भारतीय विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए, कितने उपकरण बर्बाद हुए, हमने तब भी यह सवाल नहीं पूछा.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “…भारत ने कार्रवाई इसलिए रोकी क्योंकि संघर्ष के पहले और उसके दौरान जो भी राजनीतिक और सैन्य लक्ष्य तय किए गए थे उसे हम पूरी तरह से हासिल कर चुके थे। इसलिए यह कहना कि ऑपरेशन किसी दबाव में रोका गया था यह बेबुनियाद और सरासर गलत है.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का मकसद निर्दोषों को इंसाफ दिलाना था. पाकिस्तान ने हमारे DGMO से कार्रवाई रोकने के लिए कहा गया. सैन्य कार्रवाइयों को रोकने की अपील की गई. हमारे करारे जवाब के आगे पाकिस्तान ने करा कि महाराज अब रोक दीजिए.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को किसी दबाव से रोका नहीं गया.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सेनाओं द्वारा की गई, well Co-ordinated strikes ने, आतंकवादियों के 9 ठिकानों को precision के साथ हिट किया। इस सैन्य कार्रवाई में एक अनुमान के अनुसार करीब सौ से अधिक आतंकवादी, उनके प्रशिक्षक, हैंडलर और सहयोगी मारे गए हैं. इनमें से अधिकांश जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से संबंधित थे. ये वही आतंकी संगठन हैं, जिन्हें पाकिस्तान की सेना और ISI का खुला समर्थन प्राप्त है.
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने से पहले हमारी सेनाओं ने हर पहलू का गहराई से अध्ययन किया. हमारे पास कई तरह के विकल्प थे. लेकिन हमने उस विकल्प को चुना जिसमें, आतंकवादियों और उनके ठिकानों को अधिकतम नुकसान पहुंचे और जिसमें पाकिस्तान के आम नागरिकों को कोई क्षति न हो.
ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि 6-7 मई को भारतीय सेना ने अपनी ताकत दिखाई.
बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, “लोकतांत्रिक परंपराओं में स्पीकर ने बुलाकर तय किया कि सोमवार से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करेंगे. 16 घंटे का समय तय हो गया कौन-कौन बोलेगा सबका नाम भी आ गया. इसके बाद आज SIR पर चर्चा करने का क्या औचित्य है? सदन का एक पूरा हफ्ता बर्बाद हो गया. आज SIR पर इनको क्या चर्चा करनी है. अभी तक अंतिम सूची भी नहीं आई है. हर बार किसी का नाम जुड़ता है किसी का कटता है. उस पर आपत्ति दर्ज कराने का पूरा समय मिलेगा. ये किस बात की लड़ाई लड़ रहे हैं? इससे साफ है कि ये बांग्लादेशी लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं.”
लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर स्थगित हो गई है. विपक्ष का हंगामा जारी है. विपक्ष SIR पर हंगामा कर रहा है.
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू होने से पहले 1 बजे तक लोकसभा स्थगित होने के बाद कहा, “अगर मैं बोलूंगा तो यह अंदर (सदन में) होगा… मुझे इसकी (लोकसभा के स्थगन की) जानकारी है… मेरा मौका अंदर है.”
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि विपक्ष के लोग ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से भाग रहे हैं. ये धोखा है, वो धोखा दे रहे हैं. कांग्रेस और विपक्ष अपने कमिटमेंट से भाग रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री प्रस्ताव रखेंगे. विपक्ष पाकिस्तान की भाषा ना बोले. हम सब चर्चा के लिए तैयार थे. चर्चा शुरू होने से 10 मिनट पहले विपक्ष अपना एजेंडा लेकर आया कि सरकार एक निश्चित समय सीमा तय करे कि इसके बाद एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा होगी. चर्चा से ठीक 10 मिनट पहले ऐसी शर्त लाना ठीक नहीं है.
#WATCH | On Lok Sabha adjourned before commencement of discussion on Operation Sindoor, Union Minister Kiren Rijiju says, “Why are the Congress and Opposition now running away from discussion on Operation Sindoor?…”
“We were all ready for the discussion. 10 minutes before the pic.twitter.com/tY25JphVBA
— ANI (@ANI) July 28, 2025
लोकसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल में दोपहर 12 बजे तक स्थगित करने से पहले, स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि विपक्षी सदस्य जानबूझकर सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रहे हैं. उन्होंने विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) से अनुरोध किया कि वे अपनी पार्टी के सदस्यों से पोस्टर नहीं दिखाने को कहें. इस तरह के विरोध प्रदर्शन सदन की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं. सदस्यों को प्रश्नकाल में बोलने नहीं दिया जा रहा है और देश की जनता सब देख रही है, और सदन की कार्यवाही जानबूझकर बाधित की जा रही है.
लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे जब फिर से शुरू हुई तो विपक्षी सांसद वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे थे. स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें सीट पर बैठने को कहा, लेकिन सांसद नहीं मानें तो कार्यवाही 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा होने से पहले विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा काटा. इस वजह से कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. विपक्ष SIR के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहा और चर्चा की मांग कर रहा है.
लोकसभा में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज चर्चा शुरू होगी. चर्चा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कुछ अन्य वरिष्ठ मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी के भी शामिल होने की संभावना है. इस विशेष चर्चा के लिए 16 घंटे का समय तय किया गया है. माना जा रहा है कि यह चर्चा तीन दिन तक चल सकती है.
Operation Sindoor Discussion in Perliament Today Live Updates: पिछले हफ्ते संसदीय कार्यवाही के पूरी तरह से बाधित होने के बाद सोमवार को लोकसभा में पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा शुरू हो गई. हालांकि सोमवार आधी रात तक चले चर्चा के बाद इसे आज सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. इसकी शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन से की. सिंदूर पर चर्चा 12 बजे शुरू होनी थी, लेकिन विपक्ष के हंगामे की वजह से कार्यवाही 2 बार स्थगित करनी पड़ी. सदन में चर्चा 2 बजे से शुरू हो सकी. इस विशेष चर्चा के लिए 16 घंटे का समय तय किया गया. यह चर्चा 3 दिन तक चल सकती है. ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस की ओर से असम से सांसद गौरव गोगोई चर्चा की शुरुआत की. संसदीय कार्यवाही से हर जुड़े हर अपडेट को लिए लगातार पेज पर बने रहें…
Published On – Jul 28,2025 11:16 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News