Monsoon Session Day 7 LIVE Updates: ‘पहलगाम हमले के 3 आतंकी ऑपरेशन महादेव में मारे गए’, लोकसभा में बोले अमित शाह – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Monsoon Session Day 7 LIVE Updates: मानसून सत्र 2025 का आज 7वां दिन है और लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है। आज लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा संभव है। मानसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बिलों पर भी आज चर्चा या मतदान संभव है। चर्चा के दौरान विपक्ष की ओर से हंगामा किए जाने के भी आसार हैं। विपक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा, बिहार SIR और मणिपुर के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर सकता है। सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। कार्यवाही शुरू होते ही पहले प्रश्नकाल और फिर शून्यकाल होगा।
आज मानसून सत्र के 7वें दिन की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
Monsoon Session LIVE Updates: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह भाषण दे रहे हैं, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन महादेव के बारे में बताया और कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के हमलावर कल ढेर कर दिए गए हैं। सुलेमान पहलगाम आतंकी हमले में शामिल था। लश्कर का आतंकी था। उन्होंने कहा कि बैसरन में जिन्होंने निर्दोष लोगों का खून बहाया था, वे तीनों आतंकी कल ऑपरेशन महादेव में मारे गए। लश्कर का अटकी था। तीनों आतंकी लश्कर के थे, पहलगाम आतंकी हमले में शामिल थे और तीनों मारे गए।
Monsoon Session LIVE Updates: राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं लोकसभा में प्रश्नकाल जारी है। आज राज्यसभा में दोपहर 2 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष मिल्लकार्जुन खड़गे सबसे पहले चर्चा करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से
• राजनाथ सिंह
• जे.पी. नड्डा
• निर्मला सीतारमण
• बृजलाल
• समिक भट्टाचार्य

अन्य वक्ता
• संजय झा
• हर्षवर्धन शृंगला
• प्रफुल्ल पटेल
• मिलिंद देवड़ा
• उज्ज्वल निकम
Monsoon Session LIVE Updates: मानसून सत्र की आज की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही की शुरुआत दिव्या देशमुख को शतरंज की वर्ल्ड चैम्पियन बनने पर बधाई देकर की। उन्होंने दिव्या की उपलब्धि गिनाते हुए उनके हुनर को सराहा और सांसदों को उनके बारे में बताया।
Monsoon Session LIVE Updates: मानसून सत्र में आज प्रश्नकाल (11 AM – 12) में सांसद विभिन्न मुद्दों पर मंत्रियों से तारांकित और अतारांकित सवाल पूछ सकते हैं। उदाहरण के लिए, अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे के बाद हवाई सुरक्षा पर सवाल उठाए जा सकते हैं। शून्यकाल 12 बजे के बाद सांसद बिना पूर्व सूचना के जनता से जुड़े मुद्दे उठा सकते हैं। इसमें स्थानीय या राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे शामिल हो सकते हैं, जैसे बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, या विदेश नीति।
Monsoon Session LIVE Updates: विपक्षी दल ने केंद्र सरकार को मानसून सत्र में कई मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई है, जिनमें ऑपरेशन सिंदूर और बिहार SIR प्रमुख हैं। विपक्षी गठबंधन (INDIA) जिन मुद्दों पर मानसून सत्र में हंगामा मचा सकता है, सवाल खड़े कर सकता है, उनमें शामिल हैं…
Monsoon Session LIVE Updates: केंद्र सरकार ने मानसून सत्र 2025 में कुल 8 नए विधेयक पेश किए हैं, जिन पर आज चर्चा या मतदान संभव है। सरकार ने ये 8 बिल पेश किए हैं…
Monsoon Session LIVE Updates: मानसून सत्र में आज भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी रहेगी। आज लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में भी चर्चा होगी। गृह मंत्री अमित शाह दोपहर करीब 12 बजे ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी शाम को क्लोजिंग स्पीच दे सकते हैं। अखिलेश यादव 3 बजे के करीब स्पीच देंगे। संसद में आज प्रस्तावित भाषण से पहले पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर के विषय पर प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री के भाषणों की तारीफ की है। आज इस विषय पर लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृहमंत्री और विपक्ष की तरफ से राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बोलने की उम्मीद है। राज्यसभा में दोपहर करीब 2 बजे चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आज बोलेंगे।

यह भी पढ़ें: संसद में आज भी INDIA अलायंस का विरोध प्रदर्शन, SIR के खिलाफ मकर द्वार पर जुटेंगे सांसद
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News