Kanpur Dehat News: रनिया कानपुर देहात: इंसानियत और मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है, शिक्षा के मंदिर की गरिमा को तार तार करते हुए स्कूल के संचालक ने मासूम बच्ची संग अश्लील हरकतें कर प्रत्येक अभिभावक के माथे पर चिंता की लकीरें उत्पन्न कर दी है, अपनी वैन से बच्चों को स्कूल लाने और छुट्टी होने पर वापस घर भेजने के दौरान एक मासूम बच्ची संग स्कूल के संचालक ने कई बार अश्लील हरकतें की, दर्द से बेचैन बच्ची ने पूरा मामला अपने परिजनों को बताया। पिता द्वारा दीं गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की है सूत्रों द्वारा बताया गया कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
रनिया थाना क्षेत्र के करचल निवासी पिता ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी पुत्री और पुत्र दोनों परसोली के महात्मा बुद्ध आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र हैं। जिन्हें विद्यालय का संचालक रघुवीर कुशवाहा पुत्र ईश्वरी अन्य बच्चों की तरह अपनी वैन से विधालय ले जाता है और छुट्टी होने पर वापस घर छोड़ जाता रहा है। पिता द्वारा पुलिस को बताया गया कि बीते कई दिनों से संचालक अन्य बच्चों को उनके घर छोड़ने के बाद जब उनके बच्चों को घर छोड़ने आता था तो रास्ते में सूनसान जगह पर उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करने लगता था।
जब परिजनों के पैरो तले जमीन फट गई
कई दिनों तक लगातार की जा रही गंदी हरकतों से परेशान पुत्री ने दर्द से कराहते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई परिवार के सदस्यों द्वारा मासूम के शरीर पर जब निगाह डाली गई तो उनके पैरो तले जमीन फट गई।
स्कूल के संचालक की धिनौनी हरकत से नाराज़ पिता ने तत्काल रनिया थाना पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर शिक़ायती पत्र देते हुए पूरा मामला बताया गया। मासूम बच्ची के मामले पर गंभीर थाना पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस कार्यवाही को अंजाम देने में लगी बताई गई।
This Quiz helps us to increase our knowledge
I’m your AI assistant. Feel free to ask me anything!