भास्कर अपडेट्स: महाराष्ट्र के परभणी में संविधान के अपमान पर हिंसा, कई इलाकों में आगजनी – Dainik Bhaskar

महाराष्ट्र के परभणी में संविधान के अपमान बुधवार को हिंसा भड़क गई है। कई इलाकों में आगजनी हुई है। गाड़ियों को फूंक दिया गया और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत की शर्तों में ढील दी, हफ्ते में 2 बार ED-CBI के सामने पेश नहीं होना पड़ेगा
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को जमानत की शर्तों में छूट दे दी। इस छूट के तहत अब मनीष को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग केस में हफ्ते में दो बार जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं होना पड़ेगा।
जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने कहा कि हफ्ते में 2 बार पेश होना जरूरी नहीं है, लेकिन उन्हें सुनवाई में मौजूद रहना होगा। कोर्ट ने शर्तें लगाई थीं, जिसमें यह भी शामिल था कि वह हर सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 से 11 बजे के बीच जांच अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे।
इससे पहले 22 नवंबर को सुनवाई के दौरान सिसोदिया के वकील सिंघवी ने कहा था कि आम आदमी पार्टी के नेता 60 बार जांच अधिकारियों के सामने पेश हो चुके हैं।
अमेरिका ने यूक्रेन को 20 अरब डॉलर की मदद दी, रूस की फ्रीज हुई संपत्ति से हासिल की ये रकम
अमेरिका ने यूक्रेन को 20 बिलियन डॉलर (1 लाख 69 हजार करोड़ रुपए) का फंड दिया है। अमेरिका ने यह रकम वर्ल्ड बैंक के फंड में जमा कराई है। यह रकम अमेरिका ने रूस से जब्त की गई संपत्ति से हासिल किया है। यह आर्थिक मदद 50 अरब डॉलर पैकेज का एक हिस्सा है, जिसकी घोषणा जी 7 ग्रुप देशों ने जून में की थी।
अमेरिका ने यूक्रेन को यह मदद ऐसे समय पर की है, जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने के पद संभलाने में डेढ़ महीने से भी कम वक्त बचा है। उन्होंने पहले कहा था कि वे शपथ लेते ही यूक्रेन जंग को समाप्त करवाने पर जोर देंगे। ट्रम्प कई बार यूक्रेन को दी जाने वाली आर्थिक मदद पर भी सवाल खड़े कर चुके हैं।
मुंबई स्पेशल NIA कोर्ट से 3 बांग्लादेशियों को 5 साल कैद की सजा; अवैध घुसपैठ और फर्जी दस्तावेज का रखने का आरोप
मुंबई में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने भारत में अवैध घुसपैठ और फर्जी दस्तावेज रखने के मामले में तीन बांग्लादेशियों को पांच साल कैद की सजा सुनाई है। इनमें मोहम्मद हबीबुर रहमान हबीब उर्फ ​​राज जेसुब मंडल, हन्नान अनवर हुसैन खान उर्फ ​​हन्नान बाबूराली गाजी और मोहम्मद अजरली सुभानल्लाह उर्फ ​​राजा जेसुब मंडल शामिल हैं। हर आरोपी पर 2,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला हंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर मिला IED जैसा विस्फोटक, सुरक्षाबलों ने नष्ट किया
जम्मू-कश्मीर में लंगेट के पास बारामूला-हंदवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिली एक संदिग्ध वस्तु को बम डिफ्यूज स्क्वॉड ने नष्ट कर दिया। IED जैसी चीज मिलने की खबर पर ट्रैफिक रोक दिया गया और इलाके की घेराबंदी कर दी गई। ऑपरेशन के बाद राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है।
एक्टर मोहन बाबू मंचू ने मीडियाकर्मियों से मारपीट की, शिकायत दर्ज
टॉलीवुड एक्टर मोहन बाबू मंचू और उनके बेटे मंचू मनोज के बीच संपत्ति को लेकर विवाद जारी है। बुधवार को मीडियाकर्मी इसे कवर करने उनके घर पहुंचे तो मोहन बाबू ने मीडियाकर्मियों का माइक छीनकर उन पर हमला कर दिया। घटना हैदराबाद स्थित उनके घर की है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News