Russia Earthquake Live News: रूस में एक जोरदार भूकंप ने पूरी दुनिया को हिला दिया है. बुधवार को रूस के कमचटका प्रायद्वीप में 8.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसे स्थानीय प्रशासन ने दशकों में सबसे शक्तिशाली बताया है. इस भूकंप के बाद जापान, रूस और प्रशांत द्वीपों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप से कुरिल द्वीप पर 4 मीटर (13 फीट) तक ऊंची सुनामी पैदा हुई, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और इमारतों को नुकसान पहुंचा. अमेरिका की जियोलॉजिकल सर्वे एजेंसी (USGS) ने पुष्टि की है कि भूकंप के बाद सुनामी लहरें उठ चुकी हैं और अलास्का के कुछ हिस्सों में चेतावनी जारी की गई है.
जापान भूकंप लाइव न्यूज: जापान सरकार ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपनी सुनामी एडवाइजरी को चेतावनी में बदल दिया है. अब वहां आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया है. जापानी प्रसारण सेवा NHK के मुताबिक, सरकार ने लोगों को तत्काल तटीय इलाकों से निकलने के आदेश दिए हैं. चेतावनी होक्काइदो से लेकर वाकायामा तक के पूर्वी तटीय हिस्सों में प्रभावी है. नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि सुनामी की लहरें कभी भी तटों से टकरा सकती हैं.
Russia Earthquake News Live: रूस के कामचटका प्रायद्वीप में शनिवार को समुद्री तट पर 3-4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें दर्ज की गईं. क्षेत्रीय आपातकाल मंत्री सर्गेई लेबेदेव ने लोगों से समुद्र तट से दूर रहने की अपील की है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, यह भूकंप 19.3 किमी की गहराई पर आया और इसका केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की से लगभग 125 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व रहा. पहले इसकी तीव्रता 8.0 बताई गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर संशोधित किया गया.
रूस भूकंप लाइव न्यूज: अमेरिका की भूकंप संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप 125 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व पेट्रोपावलोव्स्क-कमचात्सकी के पास और 20 किमी की गहराई में था. इसकी तीव्रता 8.8 थी.
रूस भूकंप लाइव न्यूज: रूस के कमचटका गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने बताया कि यह भूकंप ‘कई वर्षों में सबसे गंभीर’ था. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन एक किंडरगार्टन स्कूल को नुकसान पहुंचा है.