दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि चुनावी हार से बौखलाए सौरभ भारद्वाज मानसून पूर्व नालों और सीवरों की सफाई को लेकर भाजपा सरकार की सफलतापूर्वक की गई व्यवस्थाओं पर बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं.
Trending Photos
Delhi News: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि चुनावी हार से बौखलाए सौरभ भारद्वाज मानसून पूर्व नालों और सीवरों की सफाई को लेकर भाजपा सरकार की सफलतापूर्वक की गई व्यवस्थाओं पर बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं.
सचदेवा ने सौरभ भारद्वाज को याद दिलाया कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले वर्ष 8 अप्रैल 2024 को डी सिलटिंग आडिट का आदेश दिया था. यह आदेश अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ 2018 में दायर एक याचिका के जवाब में आया था. इसके अनुसार, केजरीवाल सरकार को 30 जून 2024 तक अपने विभागों द्वारा डी सिलटिंग के दावों का थर्ड पार्टी आडिट कराना था, जो उन्होंने कभी नहीं किया.
ये भी पढ़ें: Gurugram: गुरुग्राम में कई स्कूलों पर एक्शन की तैयारी, शिक्षा विभाग ने भेजे नोटिस
सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के नागरिकों ने पिछले वर्ष जलभराव के कारण लगभग 40 निर्दोष लोगों की जानें जाते हुए देखी हैं. इसके बावजूद, केजरीवाल सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद डी सिलटिंग का थर्ड पार्टी आडिट नहीं कराया. यह दर्शाता है कि उनकी सरकार ने इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया और केवल घोटालों में लिपटी रही.
सचदेवा ने सौरभ भारद्वाज से सवाल किया कि वे बताएं कि उनकी सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी डी सिलटिंग का आडिट क्यों नहीं कराया. इसके साथ ही, उन्होंने यह भी पूछा कि जलभराव में डूबने से मरे लोगों के दोषी नेताओं और अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.