—विज्ञापन—
Aaj ki taaza khabar LIVE: नमस्कार, खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर अमेरिका के टैरिफ से जुड़ी है। विपक्ष सरकार से दोनों सदनों में जवाब मांग सकता है। अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। जोकि कल यानी 1 अगस्त से लागू होगा। वहीं सरकार ने कहा है कि राष्ट्र हित में जो भी कदम उठाए जाने चाहिए वे कदम उठाए जाएंगे। ट्रंप ने देर रात ब्राजील पर 50 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। उधर बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर है। रक्षाबंधन के बाद तेजस्वी यादव और राहुल गांधी बिहार में जनसभाएं करेंगे। इंडिया गठबंधन के नेता बिहार के सभी जिलों में रैलियां संबोधित करेंगे। देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा कि संसद को, विधायकों की अयोग्यता (disqualification) के मामलों में निर्णय लेने की मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए, क्योंकि कई बार विधानसभा अध्यक्ष इन मामलों में जानबूझकर देरी करते हैं जिससे दलबदलू विधायकों के खिलाफ कार्रवाई बेअसर हो जाती है। सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर चिंता जताई है कि विधानसभा अध्यक्ष और स्पीकर अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय लेने में अत्यधिक देरी करते हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं कमजोर होती हैं और दलबदल को बढ़ावा मिलता है।
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कमरे में इंडिया ब्लॉक के सांसदों की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राहुल गांधी, प्रमोद तिवारी, सुप्रिया सुले समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक एफ-35 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हालांकि अभी नेवी और सेना ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फिलहाल फायर बिग्रेड के अधिकारी आग बुझाने में जुटे हैं।
लद्दाख से लगे इंडिया-चाइना बॉर्डर पर आज सुबह लैंड स्लाइडिंग हुआ। इसमें पठानकोट के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल भानुप्रताप सिंह शहीद हो गए। भानुप्रताप सिंह के परिवार में पत्नी, डेढ़ साल का बेटा और माता-पिता हैं। सेना ने बताया कि कल उनकी पार्थिव देह पठानकोट के अबरोल नगर स्थित उनके निवास स्थान पहुंचेगी।
ईस्ट दिल्ली के गाजीपुर स्थित पेपर मार्केट में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ा है। मृतक युवक का नाम विकास है वह अपने दोस्तों के साथ पेपर मार्केट में पार्टी कर रहा था इस दौरान दूसरे गुट के कुछ युवक वहां पर आए और मारपीट करने लगे इस दौरान विकास को एक युवक ने चाकू घोंप दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
केरल पुलिस के पीआरओ ने बताया कि रैपर हीरादास मुरली, जिन्हें वेदान के नाम से जाना जाता है के खिलाफ एक युवा डॉक्टर द्वारा अगस्त 2021 से मार्च 2023 तक कई बार शादी का झूठा वादा करके यौन संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराने के बाद यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
फ्रांस और ब्रिटेन के बाद अब कनाडा ने भी फिलिस्तीन को मान्यता देने का ऐलान किया है। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने कहा कि वे सितंबर में होने वाली यूएन मीटिंग में फिलिस्तीन को मान्यता दे देंगे। ऐसे में ये इजराइल और अमेरिका के लिए एक बड़ा झटका है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश ने लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन मंडी के पंडोह में दोबारा बंद हो गया है। सड़क पर दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लगी हुई हैं। वहीं मनाली में बारिश के कारण रात को नेहरू कुंड का जलस्तर बढ़ गया। इससे लोग रातभर डर के साए में रहे। मनाली के आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के बाद ब्यास का जलस्तर भी बढ़ गया है।
अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बुधवार को कहा कि वे कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के लिए होने वाले चुनाव नहीं लड़ेंगी। ऐेस में कयास लग रहे हैं कि हैरिस 2028 में एक बार फिर डेमोक्रेट की ओर से राष्ट्रपति का चुनाव लड़ सकती है।
अमेरिका ने भारत की 7 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। ये सभी कंपनियां ईरान के साथ तेल के व्यापार में शामिल हैं। बता दें कि अमेरिका ने कुल 20 कपंनियों पर प्रतिबंध लगाया है। इनमें से 7 भारत की भी हैं।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in