Live
Atul Subhash Case LIVE: उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. पुलिस ने मृतक अतुल सुभाष की पत्नी और उसके परिजनों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है.
Atul Subhash Case LIVE: उत्तर प्रदेश के जौनपुर के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. बेंगलुरु में नौकरी करने वाले अतुल सुभाष ने सोमवार को आत्महत्या कर ली. उन्होंने जान देने से पहले सुसाइड नोट और 90 मिनट का एक वीडियो छोड़ा है, जिसमें अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न और उसके खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया है. दुनिया को अलविदा कहने से पहले उन्होंने जौनपुर फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक पर घूसखोरी और उत्पीड़न का आरोप लगाया. उन्होंने आत्महत्या से पहले वीडियो में सारे आरोप लगाए हैं. इसे लेकर अब सोसल मीडिया पर खूब हंगामा हो रहा है. लोग अतुल के लिए जस्टिस की मांग कर रहे हैं. इस बीच सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में पत्नी और उसके परिजनों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. चलिए जानते हैं मामले से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स.
अतुल के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. पिता ने न्यूज18 से बात की है, पर मां का रो रो कर बुरा हाल है. पिता ने कहा कि हमारे लड़के को न्याय दिलाए. जज ने गलत धाराएं लगाईं, लेकिन हमारे बच्चे की बात को नहीं माना. पूरे परिवार पर ऐसी-ऐसी धारा लगाई है कि हम कोर्ट के चक्कर काटते-काटते परेशान हो गए. पैसा लूटना था बस. मेरा लड़का हमें देख कर बहुत परेशान होता था. मेरी बहु कभी 2 दिन भी हमारे साथ नहीं रही. मेरा लड़का हम लोगों की परेशानी देखकर ऐसा कर लिया. कानून व्यवस्था इतनी गंदी है कि मैं बता नहीं सकता. एक सवाल छोड़ गया है कि कम से कम कानून व्यवस्था सुधर जाए. इतनी बड़ी पोस्ट पर था कोई ये दिन देखने के लिए अपने बच्चे की शादी करता है क्या? हम लोगों को कभी पोते से मिलने नहीं दिया गया.
बेंगलुरु पुलिस ने मारतहल्ली थाना क्षेत्र में टेकी अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. इस मामले में मुख्य आरोपी अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया है. उनके परिवार वालों पर भी केस दर्ज किया गया है. अतुल की सास निशा सिंघानिया को आरोपी नंबर 2 बनाया गया है जबकि अतुल के साले अनुराग सिंघानिया का नाम आरोपी नंबर 3 है. निशा के चाचा सुशील सिंघानिया इस मामले में चौथे आरोपी हैं. पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुला सकती है.
भाई बिकास कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. सभी आरोपियों ने अतुल पर झूठे केस दर्ज कराए थे और मामले को रफा-दफा करने के लिए 3 करोड़ रुपये मांगे थे. एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया है कि निकिता ने अतुल से उसके बेटे से मिलने की इजाजत देने के लिए ₹30 लाख की मांग की थी.
Bengaluru Techie Atul Subhash Suicide Death Case: अतुल सुभाष की शादी जौनपुर की निकिता सिंघानिया से हुई थी. शादी के कुछ साल बाद ही निकिता बेंगलुरु से जौनपुर आ गईं और पति अतुल सुभाष के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न, घरेलु हिंसा, हत्या के प्रयास, समेत 9 केस दर्ज करवा दिए थे. अतुल ने वीडियो में बताया कि वह बेंगलुरु से 120 बार पेशी के लिए जौनपुर पहुंचे. तमाम एविडेंस के बावजूद फैमिली कोर्ट में उनकी सुनवाई नहीं हुई. इतना ही नहीं जज के पेशकार ने उनसे 3 लाख की रिश्वत भी मांगी. रिश्वत न देने पर उनके खिलाफ फैसला सुना दिया गया.
अतुल सुभाष डेथ केस LIVE: न्यूज18 की टीम जब पत्नी निकिता के घर पहुंचकर मामले की जानकारी चाही तो उन्होंने साफ़ कहा कि कैमरा बंद करो, फोटो मत खींचो और जाओ यहां से. अतुल सुभाष की ससुराल जौनपुर के नगर कोतवाली थाना के रूहट्टा मोहल्ले में है. स्व मनोज सिंघानिया की निकिता सिंघानिया से अतुल संभाष की शादी हुई थी. निकिता के घर पर पहुंची न्यूज 18 की टीम के सामने कोई परिजन या उससे संबंधित कैमरे पर कुछ भी बताने से मना कर दिया। फोटो और वीडियो बनाने से भी मना कर दिया.
Atul Subhash Case Ground Report: बंद करो कैमरा, जाओ यहां से… जौनपुर में अतुल सुभाष के ससुराल वालों ने मीडिया से नहीं की बात
अतुल सुभाष डेथ केस LIVE: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद जब न्यूज18 टीम घर पहुंचकर मामले की जानकारी चाही. आखिर पत्नी की प्रताड़ना से क्यों एक पति को अपनी जान गवानी पड़ी. जौनपुर के नगर कोतवाली थाना के रूहट्टा मोहल्ले की रहने की मूल निवासी स्व0 मनोज सिंघानिया की बेटी हैं निकिता सिंघानिया. निकिता के घर पर पहुंची न्यूज 18 की टीम के सामने कोई परिजन या उससे संबंधित कैमरे पर कुछ भी बताने मना कर दिया. फोटो-वीडियो बनाने के लिए मना कर दिया. अतुल की पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ उत्तर प्रदेश के जौनपुर फैमिली कोर्ट में दहेज, हत्या के प्रयास समेत कुल 9 मामले दर्ज कराये हुए थे. वायरल खबरों की मुताबिक अतुल बीते तीन दिनों से ही आत्महत्या की योजना बना रहा था.
अतुल सुभाष डेथ केस LIVE: 90 मिनट के वीडियो में अतुल सुभाष ने एक ऐसी बात कही है, जिस पर सोशल मीडिया के लोगों की निगाह अधिक पड़ गई. सुभाष ने वीडियो में कहा, ‘जब तक मुझे प्रताड़ित करने वालों को सजा नहीं मिल जाती तब तक मेरी अस्थियों का विसर्जन न हो. अगर इतने सबूत होने के बाद भी अगर कोर्ट उन्हें सजा नहीं देती तो मेरी अस्थियों को वहीं गटर के सामने बहा दिया जाए.’
अतुल सुभाष डेथ केस LIVE: एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने सोमवार को बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली. उससे पहले एक वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वीडियो में उन्होंने बताया है कि 2019 में उनकी शादी जौनपुर की ही रहने वाली निकिता सिंघानिया से हुई थी. शुरू-शुरू में सब ठीक रहा, लेकिन जब निकिता बेंगलुरु से जौनपुर वापस लौटीं तो उनका व्यवहार बदल गया. जौनपुर में निकिता सिंघानिया ने पति अतुल सुभाष, सास-ससुर समेत अन्य पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का केस कर दिया. अतुल ने 24 पन्ने के सुसाइड नोट में कई गंभीर खुलासे करते बताया है आखिर क्यों उन्होंने खुद को खत्म करने का फैसला लिया.
अतुल सुभाष डेथ केस LIVE: अतुल सुभाष आत्महत्या मामला: अतुल के भाई विकास कुमार की शिकायत पर मारतहल्ली पुलिस ने अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया समेत 4 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 108 और 3(5) के तहत FIR दर्ज की है. यह प्राथमिकी निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ दर्ज की गई है. मारतहल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Bengaluru Techie Atul Subhash Suicide Death Case: पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करने वाले अतुल सुभाष ने सोमवार को आत्महत्या की. पुलिस के अनुसार सुभाष ने 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी, उसके रिश्तेदारों और उत्तर प्रदेश की एक न्यायाधीश पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उसने बताया कि यह (खुदकुशी की) घटना मराठाहल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंजूनाथ लेआउट में हुई.
Bengaluru Techie Atul Subhash Suicide Death Case: उत्तर प्रदेश निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष ने अपनी जान दे दी. वह बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. आत्महत्या से पहले उन्होंने 90 मिनट का वीडियो बनाया और अपनी पत्नी पर ससनीखेज आरोप लगाए. उन्होंने 90 मिनट के वीडियो और 24 पन्नों के सुसाइड नोट में अपनी जान देने का कारण बताया है. अतुल सुभाष आत्महत्या के मामले में मंगलवार को पत्नी और उसके परिजनों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
Atul Subhash Case LIVE: उत्तर प्रदेश के जौनपुर के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. बेंगलुरु में नौकरी करने वाले अतुल सुभाष ने सोमवार को आत्महत्या कर ली. उन्होंने जान देने से पहले सुसाइड नोट और 90 मिनट का एक वीडियो छोड़ा है, जिसमें अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न और उसके खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया है. दुनिया को अलविदा कहने से पहले उन्होंने जौनपुर फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक पर घूसखोरी और उत्पीड़न का आरोप लगाया. उन्होंने आत्महत्या से पहले वीडियो में सारे आरोप लगाए हैं. इसे लेकर अब सोसल मीडिया पर खूब हंगामा हो रहा है. लोग अतुल के लिए जस्टिस की मांग कर रहे हैं. इस बीच सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में पत्नी और उसके परिजनों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. चलिए जानते हैं मामले से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स.
जेब में हैं 2000 रुपए … करें इस जगह का दीदार! बाघ, तेंदुआ, समुद्र जैसा बीच सब मिलेगा यहां
अपनी ही आदत पर डायरेक्टर ने बना डाली फिल्म, नाम बदलकर की गई रिलीज, अजय देवगन ने लूट ली थी सारी लाइमलाइट
भरतपुर में यहां बनती है देसी स्टाइल में पेटीज, लाजवाब स्वाद के चलते खींचे चले आते हैं लोग
साल 2024 की वो DISASTER फिल्म, जिस पर मेकर्स ने फूंक डाले 350 करोड़, OTT पर रिलीज होते ही बन गई नंबर 1
रात के सन्नाटे में आती है कुत्ते-बिल्लियों की रोने की आवाजें? क्या है इसका कारण, असली वजह जान उड़ जाएंगे होश
अब Periods के दर्द को कहें बाय-बाय, आजमाएं ये 5 आसान योगासन, मिलेगा तगड़ा रिजल्ट
सुबह, दोपहर या शाम…सर्दियों में अमरूद खाने का सही समय क्या है? डॉक्टर से जानिए
किसानों के बैंक अकाउंट फूल करेगी ये फसल, कम लागत में होगा बंपर मुनाफा, 3 महीने में बना देगी लखपति
आलू की फसल पर मंडराया ये खतरनाक रोग! समय रहते कर लें इलाज, नहीं तो होगा भारी नुकसान