3 दिन से बोरवेल में फंसा 5 साल का आर्यन: मां की तबीयत बिगड़ी; कलेक्टर बोले- कैमरे में नहीं दिख रहा बच्चे का … – Dainik Bhaskar

राजस्थान के दौसा जिले में 5 साल के मासूम आर्यन 3 दिन से बोरवेल में फंसा है। बच्चे को निकालने के लिए बोरवेल से करीब 6 फीट की दूरी पर ही 155 फीट का नया गड्ढा खोदा जा रहा है। पाइलिंग मशीन से बोरवेल के पास 125 फीट गहरा गड्ढा खोदा जा चुका है।
पाइलिंग मशीन से खुदाई के बाद रैट माइनिंग (सुरंग) तकनीक से बच्चे तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। इसका इस्तेमाल अवैध तरीके से कोयला माइनिंग में होता है।
रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने के लिए दोपहर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। कुछ ग्रामीण रेस्क्यू ऑपरेशन देखने के लिए पेड़ों पर चढ़ गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की तैनाती करनी पड़ी।
उधर, आर्यन की मां गुड्डी देवी ने प्रशासन पर खानापूर्ति के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा- वे रेस्क्यू के प्रयासों से संतुष्ट नहीं हैं। हालांकि, बच्चे के पिता जगदीश मीणा ने कहा- प्रशासन अच्छे से काम कर रहा है। इस बीच, बुधवार शाम बच्चे की मां गुड्‌डी देवी की तबीयत बिगड़ गई।
सोमवार दोपहर से जिले के कालीखाड़ गांव में चले रहे इस रेस्क्यू ऑपरेशन में 6 देसी जुगाड़ फेल हो चुके हैं। दरअसल, सोमवार दोपहर 3 बजे आर्यन अपनी मां के सामने ही बोरवेल में गिर गया था। हादसा घर से करीब 100 फीट की दूरी पर हुआ।
सबसे पहले देखिए कहां हुआ हादसा…
देखिए रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News