App से लिया ₹2000 का लोन, एजेंट सर्कुलेट करने लगे पत्नी की मॉर्फ्ड फोटो, परेशान युवक ने दी जान – Aaj Tak

Feedback
आंध्र प्रदेश में के विशाखापत्तनम एक मछुआरे ने लोन रिकवरी एजेंट्स की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 21 वर्षीय एस नरेंद्र ने किसी लोन ऐप से 2000 रुपये का लोन लिया था और उसे चुकाने में विफल रहा. लोन ऐप के एजेंट्स ने पैसे की रिकवरी के लिए मछुआरे को ब्लैकमेल करना शुरू किया और उसकी पत्नी की एक मॉर्फ्ड फोटो सर्कुलेट कर दी. इससे आहत होकर मछुआरे ने आत्महत्या कर ली. 
यह भी पढ़ें: वायनाड में शख्स ने की थी खुदकुशी, जांच में सामने आया लोन ऐप का मामला, गुजरात से 4 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘एस नरेंद्र की हाल ही में शादी हुई थी. उसे 7 दिसंबर को पता चला कि लोन रिकवरी एजेंट्स ने उसकी पत्नी की मॉर्फ्ड फोटो सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप के जरिए सर्कुलेट कर दी है. इससे आहत होकर उसने खुशकुशी कर ली. यह स्पष्ट नहीं है कि नरेंद्र ने लोन ऐप से कितना पैसा उधार लिया था, लेकिन ऐसा माना जाता है कि उन पर कथित तौर पर 2,000 रुपये से अधिक का बकाया था.’
यह भी पढ़ें: Bhopal: लोन ऐप के जाल में फंसकर खत्म हो गया था पूरा परिवार, SIT की जांच में खुला ये राज
मछुआरे एस नरेंद्र की पत्नी ने पुलिस को बताया कि लोन रिकवरी एजेंट्स ने उनको भी बकाया राशि के लिए कॉल किया था. उन्होंने धमकी दी कि पैसे नहीं चुकाने पर वे उनकी मॉर्फ्ड पिक्चर उनके सभी कॉन्टैक्ट्स के बीच सर्कुलेट कर देंगे. इसके बाद दंपति ने पैसे चुका दिए. लोन रिकवरी एजेंट्स ने बावजूद इसके एस नरेंद्र की पत्नी की मॉर्फ्ड तस्वीरें सर्कुलेट कर दीं. इसके बाद नरेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 
यह भी पढ़ें: पूरी फैमिली को लील गया लोन ऐप का जाल… यह सुसाइड नोट हम सबके लिए क्यों एक सबक है
पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने, पहचान की चोरी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. लेकिन अब तक मॉर्फ्ड तस्वीरें सर्कुलेट करने के लिए जिम्मेदार आरोपियों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. बता दें कि इंटरनेट पर कई ऐसे संदिग्ध लोन ऐप्स के ऐड आते रहते हैं, जिनमें भोले-भाले लोगों को फंसाने के लिए लुभावने ऑफर की बात कही जाती है. इन ऐप्स को डाउनलोड करने पर आपके फोन का डेटा साइब्रर ठगों के हाथ लग जाता है, जिसका इस्तेमाल वे आपको ब्लैकमेल करने के लिए करते हैं. 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News