Aaj Ka Mausam: भयंकर बारिश, कौंधेगी बिजली, आएगी आंधी… दिल्ली, पंजाब से यूपी और बंगाल तक – ABP News

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के नॉर्थ ईस्ट से आगे बढ़ने के कारण अब अगले 4-5 दिनों में महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और बंगाल के अन्य हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक देश के कई राज्यों में बुधवार (10) जून को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. 
बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है. बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बहुत भारी वर्षा हो सकती है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अनुमान है. 
दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत
भीषण गर्मी से झुलस रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बीती रात थोड़ी राहत मिली. राजधानी और आस-पास के इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आई और लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की. बारिश के साथ ही तेज हवाओं के साथ आसमान में बिजली भी चमकती दिखी. आज बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

हरियाणा, पंजाब का मौसम 
उत्तर भारत में बुधवार को मौसम 2 अलग रूपों में दिखाई देगा. हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में अभी भी लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है. पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. 11 जून से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन क्षेत्रों में मौसम और अधिक सक्रिय होने की संभावना है.
इन सबके अलावा साउथ इंडिया (दक्षिण भारत) में मौसम सबसे अधिक एक्टिव रहने की संभावना है. केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना व लक्षद्वीप में भारी बारिश का अनुमान है. इसके अलावा तमिलनाडु और तेलंगाना में भी कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 
मध्य प्रदेश से गोवा तक बारिश
IMD के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी छिटपुट बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा क्षेत्र में भारी बारिश जारी रह सकती है, जबकि गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी कई जगहों पर बारिश के आसार हैं. आईएमडी ने मछुआरों को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में समुद्र में न जाने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने लोगों से आंधी, बिजली और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने को कहा है. 
ये भी पढ़ें 
Explained: जोजिला टनल में ब्रेकथ्रू ब्लास्ट की गूंज! 11,575 फीट की ऊंचाई पर पानी, पत्थर और बर्फ से रोज जंग, कैसे बनी एशिया की सबसे लंबी सुरंग?
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News